फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railway, Amritsar Train Accident Case Enquiry Report Handover to Additional Home Secretary

अमृतसर रेल हादसाः 300 पेज की जांच रिपोर्ट सौंपी गई, मामले में अब आगे क्या होगा जानिए

Thu, 22 Nov 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Nov 2018 11:16 AM IST
Indian Railway, Amritsar Train Accident Case Enquiry Report Handover to Additional Home Secretary
Amritsar train accident - फोटो : PTI
दशहरे वाले दिन पंजाब के अमृतसर में हुए रेल हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के बाद 300 पेज की रिपोर्ट अतिरिक्त गृह सचिव एनएस कलसी को सौंप दी गई है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कलसी को रिपोर्ट की पड़ताल के आदेश दिए हैं। सरकार ने 19 अक्तूबर को हुए हादसे में जालंधर डिवीजन के कमिश्नर बी पुरुषार्थ को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था जिन्होंने यह रिपोर्ट सौंपी।


उन्होंने इस मामले में रेल अधिकारियों और दशहरा कार्यक्रम की मुख्य मेहमान पूर्व सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू समेत कुल 150 लोगों के बयान दर्ज किए थे। वहीं कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने अपने बयान लिखित रूप में दिए थे। अकाली दल ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच को खारिज करते हुए नवजोत कौर और आयोजकों पर परचा दर्ज किए जाने की मांग की थी।


रेलवे भी कर रही है इस मामले की जांच, पहले किया था इंकार
अमृतसर में दशहरा वाले दिन पटरी पर खड़े होकर रावण को जलता देख रहे 59 लोगों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। रेलवे ने शुरुआत में जांच से इंकार कर दिया था। हालांकि दो सप्ताह बाद कहा कि चीफ कमिश्नर सेफ्टी मामले की जांच करेंगे। रेलवे के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस इकबाल प्रीत सहोता अलग से इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed