{"_id":"59e20f274f1c1baf678b5ba1","slug":"indian-pakistan-border-bsf-recovered-4-packets-of-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर बीएसएफ और पाक तस्करों में मुठभेड़, हेरोइन के 4 पैकेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पर बीएसएफ और पाक तस्करों में मुठभेड़, हेरोइन के 4 पैकेट बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
border
- फोटो : File Photo
बीएसएफ सेक्टर की बीओपी जेएन मोहम्मद के पास शनिवार तड़के पाक तस्करों और बीएसएफ के बीच मुठभेड़ हो गई। बीएसएफ जवानों की जवाबी ताबड़तोड़ फायरिंग से सहमे पाक तस्कर फेंसिंग के पास चार किलो हेरोइन के 4 पैकेट छोड़कर फरार हो गए। वे इस हेरोइन को भारतीय तस्करों को सप्लाई करने वाले थे।
बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता व डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि शनिवार तड़के बीओपी जेएन मोहम्मद के पास फेंसिंग के साथ-साथ जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पाकिस्तान की ओर से तस्करों की गतिविधियां महसूस हुई। बीएसएफ जवान सतर्क हो गए। उन्होंने देखा कि पाक तस्कर आईबी प्रवेश कर फेंसिंग की ओर आ रहे थे। उन्होंने हेरोइन के पैकेट फेंसिंग पार फेंकने का प्रयास किया।
इस पर बीएसएफ जवानों ने उन्हें चेतावनी देकर वहीं रुकने की बात कही। इस पर पाक तस्करों ने बीएसएफ पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्करों पर फायरिंग की। इससे सहमे तस्कर वहीं पर हेरोइन के पैकेट छोड़कर भाग गए। बीएसएफ ने दिन होने पर उक्त घटनास्थल पर सर्च अभियान शुरू किया तो मौके से चार पैकेट हेरोइन के बरामद हुए।