{"_id":"5a461f2c4f1c1baa268b67c5","slug":"indian-lady-in-dubai-need-help-from-foreign-minister-sushma-swaraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सुषमा जी, प्लीज हेल्प मी! दुबई में जानवरों जैसा सलूक किया जाने लगा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सुषमा जी, प्लीज हेल्प मी! दुबई में जानवरों जैसा सलूक किया जाने लगा है'
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 30 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
दुबई में फंसी महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ट्वीट पर मदद करके वाहवाही लूटने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अब एक और भारतीय महिला ने मदद करने की अपील की है। पैसा कमाने के लिए करीब पांच महीने पहले दुबई गई पंजाब के लुधियाना में ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी इलाके में रहने वाली पचास साल की कुलदीप कौर की हालत दुबई में खराब है।
इस बात का पता उस समय चला जब कुछ दिन पहले कुलदीप कौर ने किसी तरह से अपने परिजनों को वीडियो संदेश भेजकर आप बीती सुनाई। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने कुलदीप कौर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका।
इसके बाद परिजनों ने संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद और पंजाब प्रधान भगवंत मान से मुलाकात सारी बात बताई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एक महीने के अंदर उनकी माता को भारत वापस लाया जाएगा। कोई हल न निकलने पर परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की है कि उनकी मां को सही सलामत भारत वापस लाया जाए।

वीडियो मैसेज करके सुनाई आपबीती
सुषमा स्वराज
- फोटो : SELF
कुलदीप कौर की बहू परमजीत कौर ने कहा कि पैसा कमाने के चक्कर में उसकी सास चार अगस्त 2017 को दुबई गई थी। कुछ समय पहले उसकी सास का वीडियो मैसेज आया, जिसमें उसने आपबीती सुनाई। वीडियो मैसेज के अनुसार कुलदीप कौर को एक शेख के पास काम मिला।
कुछ दिन काम कराने के बाद उसकी सास को तंग किया जाने लगा और जानवरों जैसा सलूक किया जाने लगा। इतना ही नहीं जिस शेख के पास उसे काम मिला था, वह दिन रात उनसे काम करवाने लगे। इससे कुलदीप की सेहत भी काफी खराब रहने लगी। दुबई में उसके साथ काफी जुल्म हो रहे है।
वीडियो संदेश के मुताबिक कुलदीप ने स्थानीय पुलिस को भी संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह भारत सरकार से पहुंच करे ताकि उनकी सरकार कुछ कर सके। परमजीत कौर ने बताया जब वह संगरूर के सांसद भगवंत मान से मिले तो उन्होंने आश्वासन दे दिया कि वह जल्द ही उनकी सास को भारत ले आएंगे। लेकिन कोई हल नहीं निकला।
अब परिजनों ने भारत सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मांग की है कि कुलदीप कौर को जल्द से जल्द किसी तरह भारत लाए।