इराक में फंसे युवाओं के परिजनों के लिए कंट्रोल रूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने इराक में अगवा किए गए राज्य के युवाओं के परिवारों के लिए मोहाली में एक कंट्रोल रूम गठित किया है। सरकार ने युवाओं के परिवारों से अपील की है कि वे उनके बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया करवाएं।
ताकि केंद्र सरकार के माध्यम से उनकी सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की जा सके। इसके लिए राज्य सरकार ने एक कंट्रोल रूम गठित किया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। अगवा किए गए नौजवानों के परिवार कंट्रोल रूम में उनके नाम, इराक के टेलीफोन नंबर, कंपनी या फर्म के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
इसके लिए लोगों को 0172-2740397 या 0172-2740035 पर कॉल करनी होगी। साथ ही फैक्स नंबर 0172-2740936 पर जानकारी दे सकते हैं। राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
बंधक बनाए गए सारे नौजवान गरीब घरों से
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि नौजवानों के परिवार अपने फोन नंबर भी जरूर दर्ज करवाएं। इराक में अगवा किए गए भारतीयों के प्रति विधायक बलबीर सिंह सिद्घू ने चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि इराक में बंधक बनाए गए सारे नौजवान गरीब घरों से हैं। इनमें से कई अपने घरों का एकमात्र सहारा हैं। उनके परिवार के लोग सदमे में हैं।
विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि नौजवानों को तुरंत रिहा करवाया जाए। सिद्धू ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी विनती की है कि वह जल्द से जल्द इस मामले को केंद्र सरकार के सामने लाएं।