फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Hindu Community Decision about Pakistani Hindu Daughters

नई पहल, भारत की बहुएं बनेंगी पाकिस्तानी हिन्दुओं की बेटियां

Sat, 02 Jan 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 02 Jan 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
Indian Hindu Community Decision about Pakistani Hindu Daughters

पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए नव वर्ष का प्रथम सप्ताह एक शुभ समाचार लेकर आया है। भारतीय इतिहास शोधकर्ता सुरेंद्र कोछड़ की ओर से पाकिस्तानी हिंदुओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए की जा रही जद्दोजहद के चलते पाकिस्तानी हिंदू लड़कियों को बहुओं के रूप में अपनाने के लिए जिला सहारनपुर के गांव मिरगपुर के हिंदू आगे आए हैं।

विज्ञापन


गांव मिरगपुर के गुज्जर हिंदू परिवारों से मिलने के बाद सुबह अमृतसर लौटे कोछड़ ने पत्रकारों को बताया कि पाकिस्तान में प्रतिदिन हो रहे हिंदू युवतियों के धर्मांतरण व बलात्कार की घटनाओं का मामला मीडिया की मार्फत प्रकाश में लाने के बाद देवभूमि हरिद्वार के संतों ने इस के हल की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन

संतों ने किया इस पहल के लिए प्रेरित

Indian Hindu Community Decision about Pakistani Hindu Daughters

श्री कृष्णायन गोलोक धाम ऋषिकेश, भागीरथी धाम हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर देव, स्वामी कमलानंद, स्वामी आत्मा नंद व स्वामी हरि ओम आनंद की ओर से उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हिंदुओं को इस मामले में प्रेरित किया गया।

इस पर जिला सहारनपुर के गांव मिरगपुर के हिंदू परिवारों ने पाकिस्तानी हिंदू लड़कियों को बहुओं के रूप में अपनाने का फैसला लिया है। कोछड़ ने बताया कि गांव मिरगपुर के हिंदुओं की पहल से पाकिस्तानी हिंदुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

मिरगपुर के हिंदुओं ने यह भी विश्वास दिलाया है कि पाकिस्तान से विवाह करके उनके गांव लाईं गई बहुओं को वे अपनी बेटियों के समान प्यार व सम्मान देंगे।

गुज्जर बाहुल्य मिरगपुर है अनूठा गांव

Indian Hindu Community Decision about Pakistani Hindu Daughters

कोछड़ के मुताबिक बाबा फकीरादास की तपोस्थली गांव मिरगपुर अपने आप में एक अनूठा गांव है। यहां 10 हजार के करीब गुज्जर हिंदू रह रहे हैं और चारों ओर बहुल मुस्लिम आबादी वाले गांवों से घिरे उक्त मिरगपुर में विगत 400 वर्षों से कभी लहसुन, प्याज, तंबाकू, मांस, मदिरा का इस्तेमाल नहीं किया गया। यहां सात्विक आहार के अतिरिक्त किसी अन्य वस्तु के सेवन पर सख्त मनाही है।
 
बंगा के मोनू बनेंगे बिचौला
कोछड़ ने बताया पाकिस्तानी हिंदू युवतियों से शादी के इच्छुक भारतीय लड़कों की पूरी जानकारी उनके अभिभावकों को उपलब्ध कराने से लेकर युवतियों के वीजा तक की जिम्मेदारी जिला नवांशहर की तहसील बंगा के मनमिंद्र कुमार मोनू ने ली है।

मोनू यह सेवायें नि:शुल्क देंगे। कोछड़ के साथ गांव मिरगपुर के हिंदू परिवारों से मिलकर लौटे मोनू ने विश्वास दिलाया है कि पाकिस्तान से बहुओं के रूप में भारत आने वाली हिंदू बेटियों को यहां पर किसी किस्म की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed