{"_id":"57b328ff4f1c1b67766eb91e","slug":"indian-defence-minister-manohar-parrikar-statement-in-reply-of-pakistan-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के हमले पर केंद्रीय रक्षामंत्री ने कुछ ऐसा कहा, जोश में दिखे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के हमले पर केंद्रीय रक्षामंत्री ने कुछ ऐसा कहा, जोश में दिखे जवान
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Wed, 17 Aug 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के हमलों का अब भारतीय सेना खुलकर जवाब देने लगी है। केंद्रीय रक्षामंत्री के ताजा बयान ने जवानों में और जोश भर दिया। रेवाड़ी में केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का कहना है कि दुश्मन की एक गोली के जवाब में सैनिक दस गोलियां चलाएं। देश की सीमा पर आतंकी गतिविधियों चलाने वाले दुश्मनों की लाशें बिछा दें।
रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में जाना और नर्क में जाना एक जैसी बात है। सोमवार को सीमा पर घुसपैठ कर रहे पांच आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। मंगलवार को रेवाड़ी में तिरंगा यात्रा रवाना करने से पहले रक्षामंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सैनिकों को पूरी छूट है लेकिन सिविलियन की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
रामपुरा हाउस में गुड़गांव के सांसद एवं सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत का पूरा सम्मान है। सीमा पर जान देने के लिए नहीं बल्कि जान लेने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। पिछले सालों की तुलना में अब जवानों के शहीद होने की संख्या कम हुई है।

पाकिस्तान अपना रहा थाउजेंड कट थ्योरी
भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर
- फोटो : अमर उजाला
कई युद्धों में हार का मुंह देखने के बाद पाकिस्तान अब थाउजेंड कट थ्योरी अपना रहा है। इस नीति के तहत अब छोटे-छोटे जख्म देकर देश को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इससे बचने के लिए जवानों में आत्मविश्वास भर रहे हैं। इमरजेंसी बजट भी 10 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये कर दिया गया है ताकि स्थानीय खरीद हो सके।
कांग्रेस पर भी निशाना साधा
रक्षामंत्री ने कहा कि 1986 में बोफोर्स तोप खरीदी गई थी। उसके बाद से बड़े स्तर पर हथियारों की खरीदारी नहीं हुई है। बोफोर्स तोप में भी घोटाला सामने आया। लोगों ने पैसा खाया और निकल गए। धनुष तोप मार्च-अप्रैल तक ट्रायल के बाद सेना में शामिल होगी।