फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Cricketer Shubman Gill Appointed Captain of India Blue Team

शुभमन गिल को मिला अच्छे प्रदर्शन का इनाम, इंडिया ब्लू टीम का करेंगे नेतृत्व, पिता बोले- गर्वित हूं

Wed, 07 Aug 2019 03:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 07 Aug 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
Indian Cricketer Shubman Gill Appointed Captain of India Blue Team
शुभमन गिल
मोहाली के क्रिकेटर शुभमन गिल को लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। बीसीसीआई ने उन्हें दिलीप ट्रॉफी के लिए घोषित की गई इंडिया ब्लू टीम का कप्तान बनाया है। बीसीसीआई की ओर से दिलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू, इंडिया ग्रीन तथा इंडिया रेड टीम की घोषणा की गई हैं। यह चैपिंयनशिप 17 अगस्त से 8 सितंबर तक बंगलूरू में खेली जाएगी।
विज्ञापन


टीम की कमान मिलने के बाद जब शुभमन गिल के पिता लखविंन्द्र सिंह गिल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें भी न्यूज के माध्यम से पता चला हैं कि बेटे का चयन के साथ टीम की कमान मिली हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात हैं। उन्होने कहा कि शुभमन इस समय वेस्टइंडीज में चल रही सीरीज में खेल रहे हैं। वह 13 अगस्त को इंडिया वापस आएंगे।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौर पर ठोंके तीन अर्द्धशतक

शुभमन गिल के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ही इंडिया ब्लू टीम में जगह मिली है। उन्होंने भारत ए की तरफ से खेलते हुए वेस्टइंडीज दौरे पर बेहतरीन बल्लेबाजी की। शुभमन ने वेस्टइंडीज दौरे पर 4 मैचो में 3 में अर्द्धशतक बनाए। गिल ने पहले मैच में 69 रन, 77 रन, 62 रन तथा 10 रन बनाए। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने की बदौलत मैन आफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शुभमन गिल ने श्रीलंका दौरे पर भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। और दूसरे मैच में 109 रन बनाए

दिलीप ट्रॉफी में करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन
शुभमन गिल के पिता लखविंन्द्र सिंह ने कहा कि दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करटीम को सीरीज जीताने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि शुभमन हमेशा हटकर सोचते हैं। उनकी तमन्ना हैं कि उनका बेटा और अधिक रन बनाए। इसके साथ ही उनके पिता ने कहा कि उनका बेटा इंडिया टीम का हिस्सा बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed