फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian cricketer Kedar Jadhav arrives in Amritsar

केदार जाधव ने पत्नी-बेटी संग हरमंदिर साहिब में टेका मत्था, महाराष्ट्र की राजनीति पर दिया ये रिएक्शन

Wed, 13 Nov 2019 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Nov 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Indian cricketer Kedar Jadhav arrives in Amritsar
क्रिकेटर केदार जाधव। - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेटर केदार जाधव ने बुधवार सुबह सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेककर गुरुघर का आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी व बेटी थी। उन्होंने पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए। मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक होकर अरदास की। श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश से पहले केदार जाधव व उनके परिवार ने अपने सर पर खंडा सुशोभित केसरी रंग का रुमाल बांधा।  

विज्ञापन


श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीते कई वर्षों उनकी इस महान आध्यात्मिक स्थल पर परिवार सहित अरदास करने की इच्छा थी। क्रिकेट में बिजी रहने व अन्य वजह से दर्शनों के लिए आ नहीं पा रहा थे। 
विज्ञापन


अब क्रिकेट से कुछ छुट्टी मिली है। इसलिए वह अपने परिवार के साथ इस आध्यात्मिक स्थल में अरदास करने पहुंचे हैं। यह इच्छा आज पूरी हुई है। श्री हरमंदिर साहिब में आकर बहुत अच्छा लगा है। यहां माथा टेककर खुशी महसूस हो रही है कि मैंने परिवार के साथ दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे यह पूछा गया की महाराष्ट्र का निवासी होने के कारण आप वहां पर किसकी सरकार देखना चाहते है, इस पर केदार जाधव ने कहा कि वह राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। प्रदेश में चुनाव हो चुके हैं। 


क्रिकेट में व्यस्त रहने के कारण उन्हें समाचार पत्र पढ़ने का समय नहीं मिल पाता है। वह बीते कई दिनों से महाराष्ट्र से बाहर हैं। इसलिए वहां राजनीति में क्या चल रहा है, इसकी जानकरी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed