फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   indian army surgical strike in pok, punjab blood donaters ready to donate blood for soldiers

सर्जिकल स्ट्राइकः जवानों के लिए खून की हर बूंद देने को तैयार हैं ये लोग

Sun, 02 Oct 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sun, 02 Oct 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
indian army surgical strike in pok, punjab blood donaters ready to donate blood for soldiers
पंजाब के ब्लड डोनेटर्स मीटिंग करते हुए - फोटो : अमर उजाला
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जिस तरह से तनाव का माहौल है, अग भारत पाक में युद्ध हुआ तो खून बहाने वाले वीर सपूतों के लिए 5 हजार लोग तैयार हैं। ऐसे वीर सैनिकों को जरूरत पड़ने पर रक्त देने के लिए अबोहर के हजारों रक्तदानियों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। सैनिकों के लिए देश के किसी भी अस्पताल में अगर रक्त की जरूरत पड़ती है तो ये रक्तदानी कहीं भी रक्त देने को तैयार हैं।
विज्ञापन


समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति, श्री बाला जी मानव सेवा समिति, श्री बजरंग सहारा सेवा समिति, भारत विकास परिषद, श्री बाला जी समाज सेवा संघ, सेवा भारती, राम शरणम आश्रम, सत्य साईं सेवा समिति, बहावलपुर समाज, जय माता चिंतपूर्णी साइकिल यात्रा संघ आदि के पदाधिकारी शनिवार को अरोड़वंश धर्मशाला में एकत्र हुए और एक स्वर में कहा कि हमारी संस्थाओं के हजारों रक्तदानी प्रशासन एवं सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
विज्ञापन


अरोड़वंश सभा के उपप्रधान प्रवीण चावला ने बताया कि बैठक में इन संस्थाओं ने करीब 5 हजार रक्तदानियों की लिस्ट सौंपी है। ये रक्तदानी भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में अपना रक्तदान करने के लिए तत्पर रहेंगे। बैठक में राजू चराया, भीम चचान, मदन लाल भालोटिया, आशु चावला, बिट्टू नरूला, मनोज अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed