फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian army soldiers vote bank special for gurdaspur loksabha election

गुरदासपुर लोस चुनावः इस वोट बैंक पर सभी दलों की खास नजर, 3 लाख वोटर

Wed, 27 Sep 2017 05:07 PM IST
जितेंद्र शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
जितेंद्र शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Wed, 27 Sep 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
indian army soldiers vote bank special for gurdaspur loksabha election
Punjab Election - फोटो : अमर उजाला
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में सभी राजनीतिक दलों की नजर एक वर्ग के वोट बैंक पर गड़ी हुई है, जिसमें तीन लाख वोटर हैं। ये मौजूदा और पूर्व सैनिकों का वोट बैंक, जो चुनाव के लिए काफी अहम है। गुरदासपुर लोकसभा सीट के अधीन आते जिला गुरदासपुर व पठानकोट में करीब तीन लाख से अधिक वोटर सैन्य परिवारों के हैं। सभी राजनीतिक दलों की नजर इस वोट बैंक पर है। गुरदासपुर लोकसभा हलके में 15 लाख से अधिक वोटर हैं।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय बार्डर के साथ सटे दोनों जिलों में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक अपने परिवारों के साथ रहते हैं। इसके अलावा कई मौजूदा सैनिकों के परिवार भी निवास करते हैं। पूर्व सैनिकों और मौजूदा सैनिकों के करीब 60-60 हजार परिवार हैं। औसतन तीन सदस्य एक परिवार में भी हों तो। इनका वोट बैंक तीन लाख से अधिक हो जाता है। गुरदासपुर लोकसभा सीट का यह करीब पांचवां हिस्सा है। यह वोटर किसी भी उम्मीदवार को चुनाव जिताने में बेहद अहम रोल अदा कर सकता है।
विज्ञापन


सैन्य वोट बैंक को देखकर ही आम आदमी पार्टी ने सुरेश खजुरिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुरेश खजुरिया सेना से मेजर जनरल रिटायर हैं। आल इंडिया एक्स सर्विस मैन लीग और शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के प्रधान रिटायर्ड कर्नल सागर सिंह सलारिया का कहना है कि गुरदासपुर उपचुनाव में पूर्व और मौजूदा सैनिक खास रोल अदा करेंगे। उन्होंने किसी भी राजनीति दल का समर्थन करने से इंकार किया। पूर्व सैनिक व सैनिक परिवार उसी उम्मीदवार का साथ देंगे जो उनका सम्मान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed