फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian army soldier threaten to auto driver daughter, either to do marriage unless he will shot her

'एक बार मुझसे शादी कर ले तुझे देश भर में घूमा दूंगा, नहीं की तो गोली मार दूंगा'

Fri, 24 Feb 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 24 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
indian army soldier threaten to auto driver daughter, either to do marriage unless he will shot her
फोन पर धमकी दी
एक बार मुझसे शादी कर ले तुझे देशभर में घूमा दूंगा, नहीं की तो गोली मार दूंगा। यह धमकी सुनकर लड़की और उसके परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। यह धमकी खुद को फौजी बताने वाले आरोपी ने ऑटो चालक की बेटी को दी है।
विज्ञापन


आरोपी छात्रा के मोबाइल पर कॉल करके जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। इससे तंग आकर छात्रा और उसके परिजन बुधवार को महिला थाने पहुंचे। यहां पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुंदरपुर निवासी एक व्यक्ति ऑटो चलाता है। उनकी बेटी शहर के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई करती है। कई दिन पहले छात्रा के मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर ने कॉल आई। युवक ने खुद का परिचय दिये बिना छात्रा से शादी करने की बात कही। इस पर छात्रा ने कॉल काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही आरोपी ने दोबारा छात्रा के नंबर पर कॉल की और जबरन शादी करने की धमकी देकर छात्रा के साथ गाली गलौच की। कई दिनों तक परेशान होने के बाद छात्रा ने बुधवार को अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर छात्र के परिजन उसके साथ महिला थाने में पहुंचे। यहां पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।

 

खुद को बताया फौजी

indian army soldier threaten to auto driver daughter, either to do marriage unless he will shot her
फोन पर धमकी दी
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले तो खुद को एक फौजी बताया। साथ ही कहा कि वह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसके पास लगातार पांच दिनों से फोन करके शादी करने की बात कह रहा है। साथ ही कहता है कि यदि शादी नहीं की तो गोली मार देगा। जबकि आरोपी के बारे में छात्रा कुछ भी नहीं जानती।
 
पुलिस ने कॉल की तो धमकी देने से मुकरा
पुलिस तक मामला पहुंचने पर महिला पुलिस अधिकारी ने संबंधित नंबर पर कॉल की। पुलिस अधिकारी ने युवक से बात की तो उसने लड़की को किसी प्रकार की धमकी देने से इनकार कर फोन काट दिया। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। महिला हैड कांस्टेबल नीलम ने बताया कि नंबर की लोकेशन ट्रेस जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed