{"_id":"58807eb34f1c1be92eefe0fd","slug":"indian-army-recruitment-on-various-posts-himachal-pradesh-youngers-invited-also","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडियन आर्मी में विभिन्न पदों पर भर्ती, हिमाचल के युवाओं के लिए भी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन आर्मी में विभिन्न पदों पर भर्ती, हिमाचल के युवाओं के लिए भी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए भी इसमें हिस्सा लेने का सुनहरा मौका है। हरियाणा के हिसार में बने सेना भर्ती कार्यालय कार्यालय में एक से 6 फरवरी तक एजूकेशन हवलदार, आरटी जेसीओ पदों के लिए भर्ती की जाएगी। यह भर्ती हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए की जाएगी।
भर्ती निदेशक कर्नल आर रंजन ने बताया कि एक फरवरी को एजूकेशन हवलदार के कला विषय के लिए चरखी दादरी और रोहतक, दो फरवरी को एजूकेशन हवलदार के कला विषय और आरटी जेसीओ के ग्रंथी पद के लिए अंबाला, हिसार और हिमाचल प्रदेश के पालमपुर, हमीरपुर, शिमला, मंडी भर्ती कार्यालयों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

युवाओं को इस समय तक करना होगा रिपोर्ट
सेना भर्ती
तीन फरवरी को हवलदार एजूकेशन के विज्ञान और आरटी जेसीओ के पंडित पदों के लिए अंबाला, रोहतक, 4 फरवरी को चरखी दादरी भर्ती कार्यालय, पांच फरवरी को हरियाणा के हिसार और हिमाचल प्रदेश के पालमपुर भर्ती कार्यालय के उम्मीदवार भाग लेंगे।
छह फरवरी को हवलदार शिक्षा के विज्ञान पद और आरटी जेसीओ पंडित पद के लिए हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, शिमला, मंडी भर्ती कार्यालयों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
भर्ती में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को भर्ती कार्यालय, मिलिटरी स्टेशन हिसार के जीसीपी-2 पर प्रात: 4 बजे रिपोर्ट करना होगा। जिन सेवारत सैनिकों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, उनकी भर्ती छह फरवरी को की जाएगी।