{"_id":"5ed73e448d87f33c8b26fbd5","slug":"indian-army-clarification-on-rumor-to-creat-himachal-regiment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल रेजीमेंट को मंजूरी मिलने की अफवाह, सेना ने कहा- ऐसी कोई योजना नहीं, फर्जी संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल रेजीमेंट को मंजूरी मिलने की अफवाह, सेना ने कहा- ऐसी कोई योजना नहीं, फर्जी संदेश
Wed, 03 Jun 2020 11:38 AM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्धों द्वारा अब पहाड़ी युवाओं को गुमराह कर उन्हें बरगलाने की साजिश की जा रही है। सेना के संदर्भ में कुछ फर्जी फैसलों के जरिए सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं देकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है, ताकि पहाड़ी युवाओं के दिलों में कटुता की भावना पैदा हो और क्षेत्रवाद को बढ़ावा मिले। लेकिन सेना के एक विशेष विंग ने संदिग्ध लोगों की इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए अपील की है कि युवा इस तरह की किसी भी साजिश का शिकार होकर गुमराह न हो।
यूं बरगलाया जा रहा
सोशल मीडिया पर कुछ संदिग्धों ने हिमाचली युवाओं को बधाई देते हुए बताया कि सेना की हिमाचल रेजीमेंट को मंजूरी मिल गई है। 20 साल बाद हिमाचली युवाओं का सपना पूरा हो गया है। इस रेजीमेंट का हेडक्वार्टर कांगड़ा में होगा। इसमें हिमाचल समेत अन्य पहाड़ी प्रांतों के युवा ही भर्ती होंगे जबकि सैन्य अधिकारी सीधी परीक्षा से आएंगे। सिपाही से लेकर सूबेदार तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिलों व पंजाब के पठानकोट से भर्ती किए जाएंगे। पठानकोट में भी सिर्फ पठानकोट तहसील के युवाओं को मौका मिलेगा।

सिख युवाओं को भी भड़काने की कर चुके साजिश
इससे पहले सिख युवाओं को भी भड़काने की साजिश हो चुकी है। इन संदिग्धों ने सेना के फर्जी अफसरों के नाम से फर्जी ऑर्डर जारी कर न केवल सिख युवाओं बल्कि सेना में तैनात सिख जवानों को भड़काने की साजिश की थी। मगर सेना की स्पेशल टीम ने इस साजिश का भी पर्दाफाश किया था। अब इन संदिग्धों के निशाने पर पहाड़ी युवा हैं।
हिमाचल रेजिमेंट बनाने की कोई योजना नहीं
सेना की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि हिमाचल रेजिमेंट के गठन और उसके कांगड़ा हेडक्वार्टर संबंधी कोई भी फैसला सरकार की ओर से नहीं लिया गया है। सेना ने इस सूचना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पहाड़ी युवा अफवाहों से बचें और इस तरह के फर्जी सूचनाओं पर ध्यान न दें। सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल रेजीमेंट बनाने की कोई भी योजना नहीं है और इस तरह की सूचनाएं कोरी झूठ है।