फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   indian airforce open recruitment from 5th may

एयरफोर्स में होने वाली है भर्ती, लेकिन पूरी करनी पड़ेगी ये शर्त

Fri, 14 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 14 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
indian airforce open recruitment from 5th may
एयर फोर्स भर्ती पांच मई से अमृतसर में
 इंडियन एयरफोर्स की तरफ से वैकेंसी निकाली गई है। जिसके लिए 5 मई से भर्ती प्रक्रिया शुरु होने जा रही है, लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है, जिसे पूरा करने के बाद आपके लिए भर्ती में शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन


करीब दो दशक बाद अमृतसर के राजासांसी एयरफोर्स ग्राउंड में दस जिलों के लिए भर्ती रैली का आयोजन पांच से दस मई के बीच किया जा रहा है। दस जिलों में अमृतसर, मुक्तसर, होशियारपुर, फिरोजपुर व मोगा जिले की शारीरिक टेस्ट पांच मई को है, जबकि तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, फरीदकोट व जालंधर के नौजवानों का शारीरिक टेस्ट सात मई को होगा।
विज्ञापन


इस भर्ती रैली में सात जुलाई 1999 से 20 दिसंबर 2000 तक जन्म लेने वाले ही हिस्सा ले सकते हैं। शर्त है कि बारहवीं पचास प्रतिशत नंबरों से उत्तीर्ण की हो और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत नंबर लाजिमी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक जरुरी

indian airforce open recruitment from 5th may
वायुसेना - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी कमिश्नर कमलप्रीत सिंह संघा कहते हैं कि पंजाब के नौजवानों के लिए एयरफोर्स में भर्ती होकर देश व अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए आगे आए। एयरमैन सैक्शन के कमांडिंग अधिकारी विंग कमांडर जीएस अरोड़ा कहते हैं कि एयरफोर्स में भर्ती के लिए कद 15.2 सेंटीमीटर से कम न हो और 1.6 किलोमीटर की दौड़ पांच मिनट 40 सेकेंड में पूरी करने वाले को ही लिखित परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। 

एयरफोर्स से रिटायर सतनाम सिंह (र्पू्व विंग कमांडर) कहते हैं कि पहले एयरफोर्स में अंग्रेजी 50 प्रतिशत नंबरों से पास होना लाजिमी नहीं था। पहली बार सुना है कि एयरफोर्स में भर्ती होने के लिए अंग्रेजी में 50 प्रतिशत नंबर अनिवार्य है। पंजाब पुलिस में तैनात हेडकांस्टेबल तरसेम सिंह कहते हैं कि मुझे तो ज्यादा अंग्रेजी आती नहीं है पंजाबी में ही कामकाज अधिकांश निपटा देते हैं। फौज में दुश्मनों के सीने पर आसमान से गोलियां चलाने वालों को अंग्रेजी आनी चाहिए यह बात बेहतर तो है, लेकिन मेरे समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed