फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian AirForce AN32 aircraft missing from Jorhat of Assam with flight lieutenant mohit garg

एयरफोर्स के लापता विमान एएन-32 में पटियाला का फ्लाइट लेफ्टिनेंट भी है सवार, एक साल पहले हुई थी शादी

Wed, 05 Jun 2019 08:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समाना(पटियाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समाना(पटियाला) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Jun 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
Indian AirForce AN32 aircraft missing from Jorhat of Assam with flight lieutenant mohit garg
फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग - फोटो : फाइल फोटो

असम के जोरहाट से लापता हुए भारतीय वायुसेना के एंटोनोव एएन-32 विमान में समाना के फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग (27) भी हैं। जैसे ही मोहित गर्ग के लापता होने की खबर समाना में उनके घर पहुंची तो पूरे समाना में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग के बड़े भाई अश्विनी गर्ग ने बताया कि बारहवीं के बाद मोहित का सिलेक्शन एनडीए में हो गया था। जिसके बाद वह ट्रेनिंग के लिए खड़गपुर चला गया। अब भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर तैनात है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित की शादी पिछले साल फरवरी में जालंधर की आस्था के साथ हुई थी जो अब असम में ही बैंक में नौकरी कर रही थी। सोमवार दोपहर भारतीय वायु सेना के दफ्तर से फोन आया कि मोहित गर्ग के विमान ने जोराहट से मचको के लिए उड़ान भरी थी लेकिन विमान रास्ते में ही लापता हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में चालक दल के 13 सदस्य सवार हैं। 

चालक दल के सदस्यों में एक विंग कमांडर, चार फ्लाइंग लेफ्टिनेंट, एक स्क्वाड्रन लीडर और सात एयर मैन शामिल हैं। इस खबर से पूरा परिवार सदमे में है। मोहित के पिता सुरिंदर कुमार और चाचा ऋषि पाल तुरंत असम के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक मोहित के बारे में कुछ पता नहीं लगा है। 

विमान की खोज के लिए वायुसेना, सेना युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। गौरतलब है कि एएन-32 सैन्य साजो-सामान लेकर जाने वाला दो इंजन का परिवहन विमान है। भारतीय वायुसेना इसे 1984 से इस्तेमाल कर रही है। एएन-32 को भरोसेमंद विमान माना जाता है और भारतीय वायुसेना अपने कई अहम अभियानों में इसका इस्तेमाल कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed