फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india victory on pakistan in world cup cricket match

एडिलेड में भारत की जीत, सिटी ब्यूटीफुल में जश्न

Mon, 16 Feb 2015 01:20 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Feb 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
india victory on pakistan in world cup cricket match

सड़क सूनी... कार बाजार हुआ बेजार... एलांते मॉल की शापिंग ठंडी और मंडी से भी रौनक गायब। कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान।

विज्ञापन


हालांकि, यह मैच एडिलेड (आस्ट्रेलिया) में खेला गया, लेकिन सिटी ब्यूटीफुल में इसका जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोला। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भी न कोई फिल्म देखने गया और न शापिंग करने... बस सब टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन


जैसे ही मैच शुरू हुआ तो एलांते मॉल में स्क्रीन पर मैच क्रिकेट प्रेमी रोहित... रोहित की आवाजें लगाने लगे। पहला चौका पड़ा तो सभी में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही रोहित आउट हुए तो मॉल में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद विराट कोहली खेलने उतरे तो क्रिकेट प्रेमियों को उनसे विराट पारी की आशाएं बंध गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेंट आए अब तोड़ेगा गेंदबाज को। लेकिन, यह क्या थोड़ी ही देर में सीन चेंज हो गया। विराट की रौनक अब रैना ने छीन ली। उनके लगाए गए चौके और छक्कों ने माहौल को और गरमा दिया। जैसे ही पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरा तो लोग खुशी में उछल पड़े। वहीं, क्रिकेट प्रेमियों ने क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर -16 में बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव मैच देख।


पीयू हॉस्टल में स्टूडेंट्स ने देखा मैच
भारत-पाक मैच को देखन का क्रेज इतना था कि पीयू के हॉस्टल जैम पैक दिखाई दिया। रैना, विराट के हर चौकेपर स्टूडेंट्स ने जमकर खुशी मनाई। हर तरफ... इंडिया, इंडिया की अवाजें गूंजने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed