भारत की मानवीय पहल: अफगानिस्तान भेजी गेहूं की दूसरी खेप, अफगान ट्रक चालक बोला- हम अभारी हैं
यह भारत की अफगान लोगों के लिए 50,000 मीट्रिक टन गेहूं की प्रतिबद्धता का हिस्सा है और डब्ल्यूएफपी (विश्व खाद्य कार्यक्रम) अफगानिस्तान द्वारा वितरित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने अफगानिस्तान में गेहूं की दूसरी खेप भेजी है। गुरुवार को अमृतसर से रवाना हुए 36 ट्रकों से 2,000 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं भेजा गया है। भारतीय की यह मानवीय सहायता अफगानिस्तान के जलालाबाद जाएगी। एक ट्रक चालक का कहना है कि हम इस सहायता को भेजने के लिए भारत के आभारी हैं। इससे दोनों देशों के बीच दोस्ती बढ़ेगी। पंजाब के अमृतसर में सीमा शुल्क आयुक्त राहुल नांगरे ने कहा कि आज (गुरुवार) हमने 36 ट्रकों में 2,000 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं भेजा है। हम अगले दो सप्ताह में 10,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजने की योजना बना रहे हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया है कि 2000 मीट्रिक टन गेहूं लेकर भारत की मानवीय सहायता का दूसरा काफिला आज अटारी (अमृतसर) से जलालाबाद (अफगानिस्तान) के लिए रवाना हुआ। उन्होंने आगे कहा कि यह भारत की अफगान लोगों के लिए 50,000 मीट्रिक टन गेहूं देने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है और डब्ल्यूएफपी (विश्व खाद्य कार्यक्रम) अफगानिस्तान द्वारा वितरित किया जाएगा।
खाद्यान्न संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान को भारत ने मानवीयता के आधार पर गेहूं की पहली खेप 26 फरवरी को भेजी थी। 2,500 मीट्रिक टन गेहूं की खेप 50 ट्रकों से जलालाबाद भेजी गई थी।
"Today we have sent 2,000 metric tonnes (MTs) of wheat in 36 trucks. We are planning to send 10,000 MTs of wheat in next 2 weeks," says Rahul Nangare, Commissioner of Customs, Amritsar, Punjab pic.twitter.com/nN894gEn5S
— ANI (@ANI) March 3, 2022
Punjab | Second convoy of India’s humanitarian assistance carrying 2,000 MTs of wheat left for Jalalabad, Afghanistan from Amritsar's Attari Wagah border today
— ANI (@ANI) March 3, 2022
"We're thankful to India for sending this aid. It increases friendship between the two nations," says a truck driver pic.twitter.com/COrRdPF1QS
भारत ने पाकिस्तान से किया था ट्रांजिट सुविधा का अनुरोध
बता दें कि भारत ने अफगानिस्तान को गेहूं भेजने के लिए पाकिस्तान से ट्रांजिट सुविधा का अनुरोध किया था। भारत ने पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान को प्रस्ताव भेजा था। पाकिस्तान की अनुमति के बाद यह मानवीय सहायता भेजी जा रही है।Second convoy of India’s humanitarian assistance carrying 2000 MTs of wheat left Attari, Amritsar today for Jalalabad, Afghanistan.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) March 3, 2022
This is part of India’s commitment of 50,000 MTs of wheat for the Afghan people and will be distributed by @WFP_Afghanistan. pic.twitter.com/5iDIoN51K7