फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की पहली महिला IPS ‘किरण बेदी कैसे बनी टॉप कॉप’, जानिए ये अनकहा सच

Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 22 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
india's first lady ips officer kiran bedi visited at golden temple amritsar, special interview
देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी
देश की पहली महिला आईपीएस और पुंडुचेरी की उपराज्यपाल ‘किरण बेदी कैसे बनी टॉप कॉप’ एक ऐसा सच है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आप भी सुनिए।
india's first lady ips officer kiran bedi visited at golden temple amritsar, special interview
किरण बेदी
किमी दीदी। किरण बेदी के बचपन का घर का नाम। पिता प्रकाश लाल पेशावरिया। मां प्रेमलता। चार बहनें शशि, किरण, अनु व रीता। जलियांवाला बाग के समीप बीता बचपन। पड़दादा लाला हरगोबिंद पेशावरिया 1860 में पेशावर से अमृतसर आ बसे। किरण की पढ़ाई सैक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल में हुई। पहले पिता के साथ साइकिल पर जाती थी, फिर खुद साइकिल चलाने लगी। पिता ने लूना खरीदी ली तो किरण शहर की पहली लड़की बन गई, जो मोपेड चलाया करती थी।
india's first lady ips officer kiran bedi visited at golden temple amritsar, special interview
kiran bedi - फोटो : pti
किरण बेदी के जिंदगी में कई ऐसे राज हैं जो उनके परिवार ने किताब ‘किरण बेदी कैसे बनी टॉप कॉप’ में उजागर किए हैं। किरण पांचवीं में पढ़ रही थी। उस दिन स्कूल के लिए निकल ही रही थी कि घर में काम करने वाली महिला ने रोते हुए कहा कि पुलिस उसके पति को नाजायज तौर पर परेशान कर रही है। पड़ोसी के साथ उसका कोई झगड़ा नहीं है। अन्याय के खिलाफ जंग लड़ने का बीड़ा किरण ने तभी उठा लिया और घरवालों को बता दिया था कि वह आईपीसी बनेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india's first lady ips officer kiran bedi visited at golden temple amritsar, special interview
भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेटी की अनोखी लव स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो
किरण अपने माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार की बेटी की शादी में गई थी। वहां पर लड़की को दिया जाने वाला दहेज देखकर बिना कुछ खाये-पीये लौट आई और ठान लिया कि दहेज के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी। एक दिन स्कूल से आते समय किसी ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की तो किरण ने बीच बाजार उसे जमकर पीटा। बाद में किरण बेदी ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग का काम शुरू किया।
विज्ञापन
india's first lady ips officer kiran bedi visited at golden temple amritsar, special interview
देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी
किरण बेदी ने बृजबेदी से लव मैरिज की। टेनिस से किरण बेदी को प्यार था और टेनिस खिलाड़ी बृज बेदी से प्यार हो गया। किरण बेदी ने रात करीब बारह बजे बृज बेदी के गले में हार डालकर शिवाला बाग भाइयां मंदिर में शादी कर ली थी। 2016 में बृज बेदी ने किरण का साथ छोड़ कर दुनिया से अलविदा कह दिया है और उसके बाद उन्हें पुंडुचेरी का राज्यपाल बना दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed