फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India returned 11 Pakistani prisoners

भारत ने दिखाई दरियादिली, 11 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर घर भेजा

Fri, 03 Nov 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 03 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
India returned 11 Pakistani prisoners
भारत ने 11 पाक मछुआरों को छोड़ा
भारत-पाकिस्तान के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों के बीच दोनों मुल्कों के बीच पिछले कुछ महीनों से दूरियां नजदीकियों में बदलने लगी है। वीरवार को भारत ने पाक के 11 मछुआरों को रिहा कर दिया। यह पाक मछुआरे गुजरात के अलग-अलग जेलों में कैद थे। 
विज्ञापन


भारत-पाक के बीच समुंदर की लहरों में मछली पकड़ते समय एक-दूसरे के क्षेत्र में जाने पर आए दिन दोनों मुल्कों के मछुआरे पकड़े जाते हैं। जिसके चलते ही दोनों देशों के जेलों में ऐसे मछुआरों की गिनती सैकड़ों में है, जिनकी रिहाई अभी बाकी है।
विज्ञापन


वीरवार को भारत ने गुजरात की जेलों में कैद शौकत अली, इब्राहिम, अली मोहम्मद, सिकंदर मोहम्मद, नवाज अलाउद्दीन, रशीद हुसैन, अब्दुल मोहम्मद हुसैन, सत्तार हुसैन, असरग हुसैन, आलम खान, अल्लाह बख्श को रिहा कर दिया गया। इसके पहले पाक ने 68 भारतीय मछुआरे छोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

India returned 11 Pakistani prisoners
भारत ने 11 पाक मछुआरों को छोड़ा
वतन लौटने से पहले पाकिस्तानी मछुआरों के चेहरों पर जहां खुशी थी वहीं उन्हें इस बात की चिंता भी थी कि दोबारा उन्हें समुंदर में मछलियां पकड़ने जाना पड़ेगा और फिर उन्हें भारत के क्षेत्र में आने पर गिरफ्तारी का डर सताता रहेगा।

पाक मछुआरा अल्लाह बख्श कहते हैं कि अल्लाह ने हमें करीब एक साल बाद रिहाई बख्शी है, अब हम पाक लौट कर धंधा बदल लेंगे लेकिन समुंदर में नहीं जाएंगे। अनचाही गलती की जो सजा उन्होंने भुगती है, उसे याद करके रूह कांप जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed