फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India Pakistan tension: Attacks on three airbases in Pakistan's Punjab

India Pakistan Tension : पाकिस्तान के पंजाब में तीन एयरबेस पर हमले, दागे 150 से ज्यादा ड्रोन; अधिकांश नष्ट

Sun, 11 May 2025 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 04:00 AM IST
सार

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा व जालंधर जिलों को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया। जालंधर के जंडू सिंघा गांव में सोते व्यक्ति पर ड्रोन के टुकड़े गिरने से वह घायल हो गया

विज्ञापन
India Pakistan tension: Attacks on three airbases in Pakistan's Punjab
पठानकोट एयरबेस के पास तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह पंजाब के तीन प्रमुख एयरबेस पर हमले किए। बठिंडा एयरबेस के पास शनिवार सुबह 7:30 बजे चार धमाके हुए। जालंधर के आदमपुर व पठानकोट एयरबेस को भी निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


वहीं, सीमा से सटे जिलों पर 150 से ज्यादा ड्रोन दागे गए। इनमें से अधिकतर को नष्ट कर दिया गया। विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पठानकोट और आदमपुर एयरबेस को कुछ नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


बठिंडा में धमाके के बाद सेना ने स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए। पठानकोट एयरबेस की तरफ दागी गई 7 मिसाइलें निशाना चूकने से पठानकोट से लगते हिमाचल प्रदेश के गांव डमटाल में जा गिरीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • ड्रोन के टुकड़े गिरने से घायल : पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा व जालंधर जिलों को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया। जालंधर के जंडू सिंघा गांव में सोते व्यक्ति पर ड्रोन के टुकड़े गिरने से वह घायल हो गया
  • 40 फीट चौड़ा गड्ढा : गुरदासपुर के गांव राजू बेला में मिसाइल खेतों में गिरी। धमाके से 40 फीट चौड़ा व 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। फगवाड़ा में भी मिसाइल गिरने से 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया
  • अमृतसर में सुबह 5 बजे 25 ड्रोन दिखे, जिन्हें सेना ने आसमान में ही नष्ट कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed