{"_id":"6816ad3e0e2952220d0fde12","slug":"india-pakistan-gangwar-pakistani-don-shahzad-bhatti-threatens-gangster-lawrence-punjab-police-in-action-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Pakistan Gangwar : पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी, पंजाब पुलिस एक्शन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Pakistan Gangwar : पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी, पंजाब पुलिस एक्शन में
Sun, 04 May 2025 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 May 2025 05:28 AM IST
सार
भट्टी ने लॉरेंस को धमकी देते हुए कहा कि वह पंजाबी सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिशों के राज खोल देगा।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी है। भट्टी ने लॉरेंस को धमकी देते हुए कहा कि वह पंजाबी सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिशों के राज खोल देगा।
विज्ञापन
दरअसल, भट्टी ने लॉरेंस को यह धमकी इसलिए दी क्योंकि बीते दिनों लॉरेंस के ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था। इसमें लिखा था कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में जिन बेकसूरों को बेरहमी से मारा गया, वह उसका बदला लेंगे।
विज्ञापन
इस पोस्ट पर पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद की फोटो पर लाल रंग के निशान से क्रॉस का साइन बनाया गया था। लॉरेंस ग्रुप ने पोस्ट में लिखा था कि वह पाकिस्तान में एक ऐसे व्यक्ति को मारकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा। अब पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने लॉरेंस को धमकी दी है कि वह उसके राज खोल देगा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लॉरेंस ग्रुप की ओर से डाली गई पोस्ट और अब पाकिस्तानी डॉन भट्टी के वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जांच शुरू कर दी है।
लॉरेंस बिश्नोई जेल में इंटरव्यू : मोहाली अदालत ने रद्द की पुलिस मुलाजिमों की याचिका, सभी होंगे पॉलीग्राफ टेस्ट
पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने वीडियो में बोलीं ये बातें
सोशल मीडिया पर भट्टी की ओर से पोस्ट किए वीडियो में उसने लॉरेंस को धमकी देते हुए कहा कि तुमने पाकिस्तान में घुसकर एक लाख मुस्लिमों को मारने की बात की है। पाकिस्तान तो दूर लॉरेंस किसी भी देश में एक चिड़िया तक नहीं मार सकता।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन