फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   India-China Border Tension: Indian Army Soldier Gurtej Singh Killed in Galwan Valley

गलवां घाटी में 23 साल के गुरतेज सिंह शहीद, अधूरी रह गई पिता की ये ख्वाहिश

Thu, 18 Jun 2020 09:25 AM IST
खुशबू गोयल जगतार सिंह, मानसा(पंजाब)
जगतार सिंह, मानसा(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Jun 2020 09:25 AM IST
सार

  • कहा- बेटे से आखिरी बार बात करने की इच्छा भी मन में ही रह गई
  • भारत-चीन बार्डर पर हिंसक झड़प में मानसा का जवान हुआ शहीद 
  • ट्रेनिंग के बाद सिख रेजिमेंट में पहली बार लद्दाख में लगी थी ड्यूटी

विज्ञापन
India-China Border Tension: Indian Army Soldier Gurtej Singh Killed in Galwan Valley
सैनिक गुरतेज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन बार्डर पर पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिक के साथ हुई हिंसक झड़प में मानसा के गांव बीरेवाला डोगरा का सैनिक गुरतेज सिंह (23) पुत्र विरसा सिंह भी शहीद हुए हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटा गुरतेज सिंह करीब 2 साल पहले की फौज में भर्ती हुए थे। फौज में ट्रेनिंग के बाद सिख रेजिमेंट में पहली बार लेह-लद्दाख में ड्यूटी लगी थी।

विज्ञापन
 
विज्ञापन

गुरतेज सिंह के पिता विरसा सिंह और माता प्रकाश कौर ने बताया कि गुरतेज फौज में बचपन से ही भर्ती होना चाहता था। भर्ती के बाद उसने देश के लिए सेवा करने का संकल्प लिया। बेटे से उनकी 20 दिन पहले बात हुई थी। कुछ दिन पहले उन्होंने बात करनी चाही लेकिन उससे बात नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे से आखिरी बार बात करने की इच्छा भी मन में ही रह गई। उन्होंने बताया कि गुरतेज सिंह के शहीद होने की खबर उन्हें बुधवार को सुबह 5 बजे फोन पर मिली। उनका कहना है कि गुरतेज उनका ही नहीं देश का बेटा था, जिस पर उन्हें हमेशा गर्व रहेगा। 

नेहरू कॉलेज मानसा के प्रो. अंबेश भारद्वाज ने बताया कि वह कॉलेज में स्थापित पीआईटी केंद्र में नान मेडिकल का सभी का चहेता विद्यार्थी था। उन्होंने कहा कि गुरतेज सिंह के शहीद होने पर उन्हें गर्व है। मानसा के नवनियुक्त डीसी महेंद्र पाल गुप्ता व एसएसपी डॉ. नरिंदर भार्गव ने शहीद के परिवार के साथ दुख साझा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed