फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inderbir singh bolaria joined congress party, captain on navjot sidhu

बुलारिया हुए कांग्रेस में शामिल, सिद्धू के साथ पर कैप्टन का बड़ा बयान

Tue, 11 Oct 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर Updated Tue, 11 Oct 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Inderbir singh bolaria joined congress party, captain on navjot sidhu
बुलारिया हुए कांग्रेस में शामिल
सत्तारूढ़ अकाली दल को बड़ा झटका देते हुए अमृतसर दक्षिणी से पार्टी विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया व पूर्व शिरोमणि अकाली दल जिला प्रधान उपकार सिंह संधु मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें पार्टी में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा वरिष्ठ नेताओं एआईसीसी सचिव हरीश चौधरी व विधायकों सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओपी सोनी, सुख सरकारिया, डॉ. राज कुमार वेरका, ममता दत्ता की उपस्थिति में शामिल किया गया।
विज्ञापन


अकाली नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि यह अकाली दल के अंत की शुरुआत है। नेताओं के अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की सिर्फ शुरुआत हुई है। चुनावों तक यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से कई अन्य नेता संपर्क में हैं, जो समय आने में कांग्रेस का हाथ थामेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बुलारिया बिना किसी शर्त कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर के सभी कांग्रेसी नेताओं व वर्करों ने इन अकाली नेताओं की पार्टी में शमूलियत का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू का भी स्वागत, पर गठबंधन की संभावना नहीं: कैप्टन

Inderbir singh bolaria joined congress party, captain on navjot sidhu
बुलारिया हुए कांग्रेस में शामिल
कैप्टन अमरिंदर ने खुलासा किया कि बुलारिया का कांग्रेसी इतिहास रहा है, जिनके पिता अकाली दल में शामिल होने से पहले उनके साथ नजदीकी से काम कर चुके हैं। ऐसे में यह बुलारिया के लिए घर वापसी है।

इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना के बारे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर किसी का बिना किसी शर्त कांग्रेस में स्वागत है और उसको तय अनुशासन का पालन करना होगा। सिद्धू की आवाज-ए-पंजाब का कांग्रेस में विलय के लिए स्वागत है, लेकिन इससे गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

अकाली दल बादल परिवार की जागीर बाना:  बुलारिया 
 बुलारिया ने कहा कि अकाली दल बादलों व मजीठिया की पारिवारिक जगीर बन चुका है। उन्होंने कहा कि अकाली दल का जल्द ही पतन हो जाएगा। पार्टी के वर्कर व नेता पार्टी में रहकर घुटन महसूस कर रहे हैं। वहीं कैप्टन अमरिंदर ने लुधियाना में कांग्रेसी वर्करों व नेताओं पर किए हमले की निंदा की। इस अवसर पर जुगल किशोर शर्मा, गुरजीत ओजला, हरप्रताप अजनाला, कर्मजीत व राजीव भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed