{"_id":"5fd8ff88ca9684629073b57e","slug":"independent-mlas-of-haryana-met-cm-manohar-lal-regarding-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिले हरियाणा के निर्दलीय विधायक, आंदोलन को जल्द खत्म कराने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिले हरियाणा के निर्दलीय विधायक, आंदोलन को जल्द खत्म कराने की मांग उठाई
Wed, 16 Dec 2020 12:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो )
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे खिंच रहे किसान आंदोलन को लेकर मंगलवार को हरियाणा के पांच निर्दलीय और एक जजपा विधायक ने बैठक कर नफा-नुकसान का आकलन किया। बैठक के बाद चार निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद, नयनपाल रावत, रणधीर गोलन व धर्मपाल गोंदर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
पंचकूला के सेक्टर-12ए में हुई बैठक में किसान आंदोलन के समर्थन में चेयरमैन का पद ठुकराने वाले जजपा विधायक जोगी राम सिहाग का शामिल होना चर्चा का विषय रहा। निर्दलीय विधायकों ने किसानों के मुद्दे को जल्द निपटाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। निर्दलीय विधायक एवं पर्यटन विभाग के चेयरमैन रणधीर गोलन ने कहा कि मंगलवार दोपहर को पंचकूला में पांच निर्दलीय और एक जजपा विधायक ने किसानों के मुद्दे पर बैठक की थी।
विज्ञापन
इसमें तय हुआ था किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाए। मुख्यमंत्री ने चारों विधायकों से हुई बातचीत में यह आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर जल्द केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत की जाएगी। मुख्यमंत्री से उनकी अपील थी कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द किसानों के हित में फैसला लें। वह विधायक के साथ-साथ किसान भी हैं, इसलिए किसानों का आंदोलन सरकार जल्द खत्म करवाए।
विज्ञापन
विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा कि उनके पास खुद की जमीन तो नहीं है लेकिन उन्होंने किसानी की है। वह किसानों का दर्द समझते हैं। इस मामले में प्रधानमंत्री को किसानों की बात सुननी चाहिए। यह आंदोलन अब और ज्यादा लंबा नहीं चलना चाहिए, सरकार इसे बातचीत के माध्यम से निपटाए। पंचकूला में हुई बैठक में विधायक राकेश दौलताबाद, नयनपाल रावत, रणधीर गोलन, धर्मपाल गोंदर और सोमबीर सांगवान, जोगीराम सिहाग ने किसान आंदोलन के साथ ही पंजाब, हरियाणा के बीच एसवाईएल के मुद्दे को भी जल्द सुलझाने को लेकर चर्चा की थी।