{"_id":"57429d3e4f1c1bb315691137","slug":"independent-candidate-win-maximum-seates-in-local-bodies-election-at-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में 400 के अधिक निर्दलीय प्रत्याशी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में 400 के अधिक निर्दलीय प्रत्याशी जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Tue, 24 May 2016 01:07 PM IST
सार
नगर परिषद
346 कुल वार्ड
89 भाजपा समर्थित जीते
57 कांग्रेस समर्थित जीत
35 इनेलो समर्थित जीते
165 अन्य
नगरपालिका
424 कुल वार्ड
151भाजपा समर्थित जीते
52 कांग्रेस समर्थित जीत
24 इनेलो समर्थित जीते
197 अन्य
विज्ञापन
42 नगर निकायों में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचवें नगर निकाय चुनावों के लिए प्रदेश के 42 निकायों में रविवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। शाम पांच बजे तक 78.7 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान के प्रति उत्साह का आलम यह था कि 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भीषण गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ी।
14 नगरपरिषदों में 74.5 फीसदी और 28 नगरपालिकाओं में 82.4 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो गई और नतीजे आने शुरू होने के साथ ही विजेता प्रत्याशियों के खेमे में जश्न का दौर शुरू हो गया। चुनावों में तीनों ही प्रमुख दलों ने पार्टी सिंबल पर प्रत्याशी नहीं खड़े किए थे, लेकिन अपना समर्थन देकर उनके प्रचार में जुटे थे।
जीते प्रत्याशी अधिकृत तौर पर किसी पार्टी के नहीं है, लेकिन उनको दिए समर्थन के आधार पर 770 वार्डों में से भाजपा ने 240 में, कांग्रेस ने 52 में और इनेलो ने 59 वार्डों में अपने प्रत्याशी जीतने का दावा किया है। अन्य 419 वार्डों में आजाद उम्मीदवार जीते, जो किसी भी पार्टी के समर्थक नहीं हैं।
विज्ञापन
11 जिलों की नगरपरिषदों के 346 वार्डों में से89 में भाजपा समर्थित, 57 में कांग्रेस और 35 में इनेलो समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार 15 जिलों की नगरपालिकाओं के 424 वार्डों में से 151 पर भाजपा समर्थित,52 पर कांग्रेस और 24 पर इनेलो समर्थित प्रत्याशी जीते। आजाद प्रत्याशियों की संख्या 197 रही। नगरपरिषदों और नगरपालिकाओं के 770 वार्डों में 3338 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कुल 1398121 मतदाताओं में से 1100149 ने वोट किया।

सर्वसम्मति से चुने गए
नतीजे आने के बाद देर रात तक चला जश्न
नगर परिषदों के चुनाव के लिए आठ उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए हैं। इनमें हांसी से दो, सोहना व जींद से एक-एक, नारनौल, पलवल, नरवाना और गोहाना से एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं। इसी प्रकार नगरपालिका चुनाव में 12 उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से चुना गया। इनमें नारायणगढ़, उचाना, समालखा, गन्नौर, रतिया, तरावड़ी, महेन्द्रगढ़, समालखा, कालांवाली और रानियां से एक-एक व कालांवाली से दो उम्मीदवार शामिल हैं।
------
उप चुनाव में कौन जीता
पानीपत नगर निगम के वार्ड 9 में हुए उपचुनाव में भाजपा की सवित रामदेव 2086 वोटों से विजयी हुई। रेवाड़ी नगरपरिषद के वार्ड एक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलसिंह ने जीत हासिल की।
आंकड़ों पर नजर
770
वार्डों में हुआ चुनाव
424
वार्ड नगरपालिकाओं में
346
नगरपरिषदों में वार्ड
3338
कुल प्रत्याशी मैदान में
1730
प्रत्याशी नगरपरिषदों में
1608
प्रत्याशी नगरपालिकाओं में