Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independent candidate alleged - Police station in-charge abused, kept me in the police station

Chandigarh News: निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया आरोप- थाना प्रभारी ने की गाली-गलौज, थाने में बिठाए रखा

Tue, 04 Jun 2024 05:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Independent candidate alleged - Police station in-charge abused, kept me in the police station
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार पुष्पिंदर सिंह ने सेक्टर-36 के थाना प्रभारी पर कई आरोप लगाए हैं। एसएसपी को लिखित शिकायत देकर उन्होंने कहा है कि थाना प्रभारी ने उनके साथ गाली-गालौज की और धमकी दी। उन्होंने थाना प्रभारी को हटाने और कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


सेक्टर-42 स्थित अटावा निवासी पुष्पिंदर सिंह ने अपनी शिकायत में लिखा है कि मतदान के दिन एक जून की सुबह करीब 7 बजे वह अपना वोट डालने जाने के लिए घर के पास खड़े थे तभी एसएचओ अपनी गाड़ी से आए और गाली-गलौज करने लगे। साथ ही बेइज्जत करते हुए थाने ले गए। बिना किसी कारण के उन्हें 20 मिनट तक वहां कैद रखा गया और समय बर्बाद किया गया। बाद में उन्हें धमकी देकर छोड़ दिया कि अगर घर से बाहर निकलोगे तो मुसीबत में पड़ जाओगे। इस घटना से वह सदमे में चले गए। किसी तरह हिम्मत जुटाकर रोते हुए वोट दिया और डर के मारे घर आकर बैठ गए।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा है कि एसएचओ की धमकी की वजह से उनके मतदान पर असर पड़ा। मतदान के दिन जमीन पर रह कर अपने और लोगों के लिए सारे रिकॉर्ड इकट्ठा करने थे, जो कि उनके द्वारा लिखी जा रही किताब के लिए जानकारी बनने वाले थे। एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा हो सकता है तो ये एक आम आदमी के साथ क्या करते होंगे। उन्होंने मांग रखी कि एसएचओ पर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed