{"_id":"64dd31b9655f1d47400e1fd8","slug":"independence-day-students-fill-patriotic-spirit-with-songs-chandigarh-news-c-87-1-pan1001-3313-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस : विद्यार्थियों ने गीतों से भरा देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस : विद्यार्थियों ने गीतों से भरा देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गर्मी भी बच्चों के जज्बे को कम नहीं कर पाई और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ आजादी का जश्न मनाया। इस समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रसन्न होकर उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिला के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने जोश से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी। कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 के विद्यार्थियों द्वारा योग क्रियाओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 के विद्यार्थियों की ओर से पीटी शो प्रस्तुत किया गया। सार्थक मॉडल स्कूल सेक्टर-12ए व संस्कृति मॉडल स्कूल सेक्टर-20 के विद्यार्थियों ने डंबल शो की आकर्षक प्रस्तुति दी।
समारोह में शिशु निकेतन विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत फ्यूजन डांस प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने राजस्थानी नृत्य सहित अन्य देशभक्ति गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। इसी प्रकार यूनीसन इंटरनेशनल स्कूल पिंजौर के विद्यार्थियों ने ‘जलवा तेरा जलवा‘ नामक गीत पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। सार्थक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए के विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम‘ समूह गान प्रस्तुत किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 के विद्यार्थियों ने पंजाबी नृत्य गिद्दा की प्रस्तुति दी। जैनेन्द्रा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति व जोश से भरपूर एक्शन सांग प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतिम प्रस्तुुति हरियाणवी नृत्य की रही।
विज्ञापन
मार्च पास्ट में हरियाणा महिला पुलिस पंचकूला की टुकड़ी को मिला पहला स्थान
स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड टुकड़ियों की ओर से भव्य व आकर्षक मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी गई। समारोह में परेड कमांडर एसीपी सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट के सीनियर विंग में तीसरा स्थान हरियाणा गृह रक्षी बल, दूसरा स्थान हरियाणा पुलिस पंचकूला व पहला स्थान हरियाणा महिला पुलिस पंचकूला की टुकड़ी को मिला। इसी प्रकार, जूनियर विंग में तीसरा स्थान एनसीसी जूनियर विंग ब्वॉयज, दूसरा स्थान भवन विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला व पहला स्थान एनसीसी जूनियर विंग गर्ल्स की टुकड़ी को मिला। जिन्हें मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया।