फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Independence Day Celebration: Agriculture Minister hoisted the tricolor, children presented cultural programs

स्वतंत्रता दिवस समारोह : कृषिमंत्री ने फहराया तिरंगा, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

Sun, 17 Aug 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Independence Day Celebration: Agriculture Minister hoisted the tricolor, children presented cultural programs
मोहाली। स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में उत्साह से मनाया गया। शहरी और ग्रामीण इलाके के लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ जश्न मनाया। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया। कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई और मिठाई बांटी गई। जिला स्तरीय मुख्य समारोह मोहाली के शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज में हुआ। पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने तिरंगा फहराया। इस मौके उनके साथ डीसी कोमल मित्तल और एसएसपी मोहाली हरमन हंस के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंत्री खुड्डियां ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट में शामिल पुलिस के जवानों और एनसीसी कैडेटों ने बारिश की परवाह किए बिना उत्साह से हिस्सा लिया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मंत्री ने पांच वीर नारियों को सम्मानित किया। वृद्ध स्वतंत्रता सेनानी गुरदेव सिंह का उनके आवास पर जाकर अभिनंदन किया। उन्होंने शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह (शौर्य चक्र) को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके नाम पर इस राजकीय महाविद्यालय का नाम रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed