{"_id":"689db8856f2c44fbdc017067","slug":"independence-day-administrator-gulab-chand-kataria-will-hoist-tricolor-in-chandigarh-and-honor-34-people-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस: प्रशासक फहराएंगे तिरंगा, चंडीगढ़ के इन 34 लोगों को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस: प्रशासक फहराएंगे तिरंगा, चंडीगढ़ के इन 34 लोगों को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे सम्मानित
Thu, 14 Aug 2025 05:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:31 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रशासक गुलाबचंद कटारिया शहर के 34 लोगों को बेहतरीन सेवाओं के लिए पुरस्कृत करेंगे। ये सभी लोग शहर की विभिन्न संस्थाओं, अलग-अलग विभागों व एनजीओ से जुड़े हैं।
विज्ञापन
15 अगस्त की रिहर्सल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया सुबह 9 बजे तिरंगा फहराएंगे। उनके साथ सलाहकार राजीव वर्मा के अलावा प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ पुलिस, सशस्त्र बल, एनसीसी और स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट भी होगा। इस मौके पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासक गुलाबचंद कटारिया शहर के 34 लोगों को बेहतरीन सेवाओं के लिए पुरस्कृत करेंगे। इनमें यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों में काम करने वाले 20 कर्मचारियों-अधिकारियों और खेल, सार्वजनिक जीवन, समाज सेवा, कला-संस्कृति आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। मंच से प्रशासक शहरवासियों को संबोधित भी करेंगे और पिछले एक साल की चंडीगढ़ की उपलब्धियां और अगले एक साल की योजना के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
प्रशासक इन लोगों को करेंगे सम्मानित
- प्रो. वर्षा गुप्ता, प्रोफेसर एवं हेड, जीएमसीएच-32- अस्पतला में सराहनीय सेवाओं के लिए
- हरिश चंदर, सलेक्शन ग्रेड प्लानिंग ड्राफ्ट्समैन, शहरी नियोजन विभाग- शहरी नियोजन विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए
- मनिंदर सिंह, सब डिविजनल इंजीनियर, इंजीनियरिंग विभाग- इंजीनियरिंग विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए
- दीपक कुमार, वरिष्ठ सहायक, यूटी सचिवालय- प्रशासन में सराहनीय सेवाओं के लिए
- प्रशांत सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सहायक, खेल विभाग- खेल विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए
- पियूष अग्रवाल, टीजीटी संस्कृत, जीएमएसएसएस-28- शिक्षा विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए
- अमृता भुल्लर, पीजीटी डांस, जीएमएसएस-18- विद्यालयी शिक्षा विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए
- अनिरुद्ध ठाकुर, वरिष्ठ सहायक, शिक्षा विभाग- उच्च शिक्षा विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए
- महावीर सिंह, वरिष्ठ सहायक, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में सराहनीय सेवाओं के लिए
- डॉ. ऋतु जैन, डिप्टी जिला अटॉर्नी, विधि एवं अभियोजन विभाग- कानूनी विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए
- चंपा भट्ट, सेक्शन ऑफिसर, नगर निगम- नगर निगम में सराहनीय सेवाओं के लिए
- रजनी गुप्ता, कंपनी सचिव, सामाजिक कल्याण विभाग- सामाजिक कल्याण विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए
- कनिका, सेक्शन ऑफिसर, एस्टेट ऑफिस- एस्टेट ऑफिस में सराहनीय सेवाओं के लिए
- दलीप गुप्ता, वरिष्ठ सहायक, एस्टेट ऑफिस- एस्टेट ऑफिस में सराहनीय सेवाओं के लिए
- अरविंद मोदगिल, कैट में नोडल अधिकारी- उच्च शिक्षा विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए
- राज कुमार, हेड सीवर मैन- नगर निगम में सराहनीय सेवाओं के लिए
- सुभाष, हेड सीवर मैन- नगर निगम में सराहनीय सेवाओं के लिए
- राम दुलार, माली- नगर निगम में सराहनीय सेवाओं के लिए
- अमरनाथ, माली- नगर निगम में सराहनीय सेवाओं के लिए
- करमजीत सिंह, सफाई कर्मी- सराहनीय सेवाओं के लिए
- हितेश पुरी, चेयरमैन, क्राफेड- सामाजिक सेवा में सराहनीय योगदान के लिए
- शौन्या सूद, छात्रा, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल- सामाजिक सेवा में सराहनीय योगदान के लिए
- कमलजीत सिंह पंछी, अध्यक्ष, चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन- सामाजिक सेवा में सराहनीय योगदान के लिए
- सेक्टर-11सी में रहने वाले डॉ. स्वरनजीत सिंह- सामाजिक सेवा में सराहनीय योगदान के लिए
- हिमाचल महासभा चंडीगढ़- सामाजिक सेवा में सराहनीय योगदान के लिए
- सेक्टर-27 डी में रहने वाले जसज्योत सिंह- सामाजिक सेवा में सराहनीय योगदान के लिए
- सेक्टर-49ए में रहने वाले इंदरजीत सिंह सिद्धू (आईपीएस, रिटायर्ड)- सामाजिक सेवा में सराहनीय योगदान के लिए
- मनीमाजरा में रहने वाले कर्नल दलबीर सिंह (रिटायर्ड)- सामाजिक सेवा में सराहनीय योगदान के लिए
- सेक्टर-20ए में रहने वाली सिमरत शर्मा- कला एवं संस्कृति क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए
- हरप्रीत संधू, राज्य सूचना आयुक्त (पंजाब)- कला एवं संस्कृति क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए
- सेक्टर-23सी में रहने वाली अदिति श्योराण- खेल क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए
- सेक्टर-22सी में रहने वाली जानवी- खेल क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए
- सेक्टर-33सी में रहने वाले आदित्य रामपाल- खेल क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए
- सेक्टर-45सी में रहने वाली गुरसीरत कौर- खेल क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए
राज्यपाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
हर घर तिरंगा अभियान के तहत चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की तरफ से वीरवार को एक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शिरकत की। उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों, पंजाब व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रशासनक ने कहा कि देश भर में हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। आज यहां बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से जिस तरह देशभक्ति का परिचय दिया, वह अद्भुत है। प्रधानमंत्री का आह्वान है कि 2047 तक भारत विकसित बने। इस बार ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत अब 1962 वाला भारत नहीं रहा। आज भारत अपनी ताकत के दम पर देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा कर सकता है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की तरफ से वीरवार को एक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शिरकत की। उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों, पंजाब व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रशासनक ने कहा कि देश भर में हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। आज यहां बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से जिस तरह देशभक्ति का परिचय दिया, वह अद्भुत है। प्रधानमंत्री का आह्वान है कि 2047 तक भारत विकसित बने। इस बार ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत अब 1962 वाला भारत नहीं रहा। आज भारत अपनी ताकत के दम पर देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा कर सकता है।
#WATCH | चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा, "...देश भर में हर घर तिरंगा अभियान एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। आज यहां बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से जिस तरह देशभक्ति का परिचय दिया, वह अद्भुत है...प्रधानमंत्री का आह्वान है कि 2047 तक भारत विकसित… pic.twitter.com/QsiVXVY1Pg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2025