{"_id":"61aa81db498d1231ef3b9462","slug":"indecency-over-phone-with-female-lawyer-accused-threatened-chandigarh-news-pkl4349518168","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वकील से फोन पर अभद्रता, आरोपी ने दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वकील से फोन पर अभद्रता, आरोपी ने दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-43 जिला अदालत में महिला वकील से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने वकील से कॉल कर अश्लील बातें कीं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वकील ने इसकी शिकायत सेक्टर 43 पुलिस चौकी को दी। लेकिन 9 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता का आरोप है कि 25 नवंबर को दोपहर 12.59 बजे उन्हें एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने पूछा, क्या आप लुधियाना से बोल रही हो। जब पीड़िता ने बताया कि चंडीगढ़ से बोल रही हूं तो उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि कॉलर ने 45 सेकंड तक अश्लील बातें करता रहा। विरोध के बावजूद वह बाज नहीं आया। उसने धमकी दी कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता जो करना है कर लो। पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दी। सेक्टर 43 चौकी पुलिस और पीसीआर मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी। लेकिन अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि यदि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करेगी तो वह एसएसपी को इसकी शिकायत देंगी।
लुधियाना से की गई थी कॉल
पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बताया कि कॉल करने वाले की लॉकेशन लुधियाना है। जब लुधियाना पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। वहीं सेक्टर-43 बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर जिला अदालत पहुंचकर जांच की थी। लेकिन पीड़िता ने लिखित में शिकायत देने से इनकार कर दिया था और बाद में कार्रवाई करवाने की बात कही थी।