{"_id":"68ded89dc0bccbd5860f8358","slug":"increasing-fear-of-crime-and-drug-abuse-in-manimajra-people-are-unsafe-even-in-their-homes-chandigarh-news-c-16-pkl1079-834568-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मनीमाजरा में अपराध और नशे का बढ़ता खौफ, लोग घरों में भी असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मनीमाजरा में अपराध और नशे का बढ़ता खौफ, लोग घरों में भी असुरक्षित
विज्ञापन
मनीमाजरा। क्षेत्र के माड़ीवाला टाउन, पिपलीवाला टाउन और शांति नगर में बीते कुछ महीनों से अपराध और नशे का जाल फैल रहा है। स्थानीय निवासियों की समस्या को लेकर माड़ी वाला टाउन वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक से शिकायत करके इलाके में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
एसोसिएशन के प्रधान वरेंद्र शर्मा और महासचिव तेजिंदर कंकरवाल ने प्रशासक को लिखे पत्र में बताया कि इन इलाकों में चोरी, झपटमारी और सेंधमारी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। उन्होंने बताया कि बैंक कॉलोनी में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से झपटमारी हुई। माड़ी वाला टाउन में जुलाई महीने में वरिष्ठ महिला नागरिक के घर से गहने व नकदी चोरी हुई। इस तरह पिछले सप्ताह पिपली वाला टाउन के एक घर में परिवार के सोते हुए रात को चोर एक किलो चांदी, ढाई तोले सोने गहने और 75 हजार रुपया कैश चोरी करके ले गए। घरों की इन चोरियों के अलावा शांति नगर के पार्किंग स्थलों से वाहनों से शीशे तोड़कर सामान बैटरियां चोरी होती हैं।
एसोसिएशन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करके लोकल पुलिस की गतिविधि को जीरों बताया है। उन्होंने इसकी एक कापी डीजीपी को भेजी है। तेजिंदर कंकरवाला कहना कि यह घटनाएं इलाके में इसलिए बढ़ रही है क्योंकि इलाके में पुलिस गश्त की कमी और स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। उन्होंने नशे और बाहरी युवाओं की दखल का जिक्र भी किया है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का यह भी आरोप है कि पुलिस की लचर गश्त, स्ट्रीट लाइटों की खराब व्यवस्था और किरायेदारों का सत्यापन न होना अपराध बढ़ने की बड़ी वजह है। एसोसिएशन ने मांग की है कि उच्च अपराध वाले इलाकों में नियमित पुलिस गश्त हो, सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी सुधारी जाए और किरायेदारों का सख्त सत्यापन अनिवार्य किया जाए। इसके साथ नशे की रोकथाम के लिए विशेष टास्क फोर्स और पड़ोस निगरानी समितियों को सक्रिय करने की आवश्यकता जताई है।