फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increased the pride of the country... 311 players got honored

Chandigarh News: देश का बढ़ाया मान...311 खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Fri, 30 Aug 2024 07:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Increased the pride of the country... 311 players got honored
चंडीगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस पर वीरवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश और शहर का नाम रोशन करने वाले 311 खिलाड़ियों को लगभग 4 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर पंजाब राजभवन के गुरुनानक देव ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने 15 खिलाड़ियों को नकद इनाम राशि प्रदान की। वहीं, अन्य खिलाड़ियों को डिजिटल बटन दबाकर ऑनलाइन इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2015 में अमेरिका में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में स्केटिंग के खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा खिलाड़ी गौरव को सबसे अधिक 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रशासक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ के साथ पंजाब के खिलाड़ियों का की हौसला अफजाई की। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई जबकि प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशासक कटारिया ने खिलाड़ियों, उनके कोचों और परिवार के सदस्यों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से भारत में खेलों के ऐतिहासिक महत्व पर जोर दिया और देशभर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। समारोह में प्रशासक के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. शिव प्रसाद, वित्त सचिव हरगुनजीत कौर, खेल सचिव हरि कल्लिकट, खेल निदेशक सौरभ अरोड़ा, खेल प्रशिक्षक और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन



इन खिलाड़ियों को मिला नकद पुरस्कार

1. 2017 में बेहरीन में एशियन पैरा रोड़ साइक्लिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले साइक्लिस्ट अभिषेक को 5 लाख।
2.2013 में चीन में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में टेबल टेनिस में हिस्सा लेने वालीं पूनम को 7.5 लाख।
3.2014 में कोरिया मे आयाेजित एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली बैंडबॉल खिलाड़ी दीपा को 5 लाख।
4.2023 में चीन में आयोजित एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दूसरे पायदान पर रहने वाले स्केटिंग खिलाड़ी झुझार सिंह को 2.4 लाख।
5. 2023 में चीन मे आयोजित एशियन रोलर चैंपियनशिप में तीसरे पायदान पर रहने वाली मनिका महाजन को 3 लाख।
6.2023 में गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में पहले पायदान पर रहने वाले रेसलिंग खिलाड़ी आशीष कुमार को 5 लाख।
7.2023 में गोवा मे आयोजित नेशनल गेम्स में पहले पायदान पर रहने वाले रेसलिंग खिलाड़ी सुमित कुमार को 3 लाख।
8. 2023 में गोवा मे आयोजित नेशनल गेम्स में प्रथम स्थान हासिल करने वाले वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी गौरव को 5 लाख।
9. 2023 में गोवा मे आयोजित नेशनल गेम्स में प्रथम स्थान हासिल करने वाले वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी नीतू को 3 लाख।
10. 2023 में गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में दूसरा स्थान हासिल करने जिमनास्टिक खिलाड़ी रोहित भंडारी को 3 लाख।
11.2023 में गोवा मे आयोजित नेशनल गेम्स में दूसरा स्थान हासिल करने गोल्फर आदिल बेदी को 3 लाख।
12.2023 में तमिलनाडु में आयोजित खेलाे इंडिया गेम्स में पहला स्थान हासिल करने वाली जूडो खिलाड़ी सपना को एक लाख।
14.2023 में तमिलनाडु में आयोजित खेलाे इंडिया गेम्स में पहला स्थान हासिल करने वाले रेसलर साहिल को एक लाख।
15.2023 में गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में दूसरा स्थान हासिल करने जिमनास्टिक खिलाड़ी देवेंद सिंह को 3 लाख।
राज्यपाल बोले- मनु भाकर, सरबजोत की उपलब्धियोें पर विशेष गर्व

राज्यपाल ने पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत की उपलब्धियों को याद किया। उन्होंने चंडीगढ़ में पढ़ने वाले मनु भाकर, सरबजोत साथ ही चंडीगढ़ से ट्रेनिंग ले चुके हाॅकी खिलाड़ी संजय के साथ गुरजंट सिंह पर गव जताया। उन्होंने पंजाब के आठ खिलाड़ियों के योगदान को भी सराहा, वे ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। समारोह के ओलंपिक पदक विजेता सरबजोत सिंह, मनु भाकर, संजय और गुरजंट सिंह को भी आमंतित्र किया गया था, लेकिन व्यस्तता के कारण सम्मान समारोह में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के विजन 2047 की सराहना

प्रशासक ने पीएम मोदी के विजन 2047 की सराहना की, जिसका उद्देश्य भारत को एक खेल महाशक्ति में बदलना है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए खेलों को एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में मोदी के विश्वास को दर्शाते व्यापक रोडमैप पर प्रकाश डाला। रणनीतिक निवेश, समावेशी नीतियों और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ भारत वर्ष 2047 तक वैश्विक खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। राज्यपाल ने पिछले दशक में भारत सरकार द्वारा खेल बजट में की गई पर्याप्त वृद्धि पर प्रकाश डाला, जिसमें खेलो इंडिया गेम्स का विशेष उल्लेख किया गया। इसके तहत 3,000 से अधिक एथलीटों को प्रति माह 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्च में चंडीगढ़ में शुरू हुआ खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम युवा प्रतिभागिओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पंजाब सरकार और यूटी चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कटारिया ने खेड़ा वतन पंजाब दिया और गली क्रिकेट कार्यक्रम जैसी पहलों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed