फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increased demand in the Corona transition period, the price of fruits on the sky

कोरोना संक्रमण काल में बढ़ी मांग, आसमान पर फलों के दाम

Thu, 06 May 2021 01:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Increased demand in the Corona transition period, the price of fruits on the sky
चंडीगढ़। कोरोना महामारी में जैसे-जैसे फलों की मांग बढ़ रही है, दाम भी उतने ही तेज हो रहे हैं। किन्नौर का सेब इस समय थोक में 10 किलो 1650 से 1700 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इसका खुदरा मूल्य 270 से 280 रुपये किलो मिल रहा है। इसी तरह कीवी और नारियल की मांग बढ़ने से दोनों 70 रुपये पीस बिक रहे हैं।
विज्ञापन

आढ़तियों ने बताया कि सामान्य दिनों में नारियल की तीन से चार गाड़ी आती थीं। अचानक से मांग बढ़ने से अब मंडी में 12 से 13 गाड़ियां आ रही हैं। कीवी विक्रेता गौरव ठक्कर ने बताया कि कीवी थोक में 300 रुपये का 4 पीस बिक रहा है, क्योंकि इस समय कीवी का सीजन नहीं है। इसलिए ईरान से कीवी आ रही है। यहां तक केवल 10 प्रतिशत ही माल आ रहा है। अक्तूबर से नवंबर के बीच हिमाचल से भी कीवी आ जाती है। इसलिए उस समय इसके दाम काफी कम होता हैं। हालांकि दाम ज्यादा होने के कारण इसकी मांग भी उच्च वर्ग में ही है। इस समय कीनू व मौसम्मी भी ईरान से माल्टा गुणवत्ता की आ रही है, ताकि बिना सीजन की भी लोगों को फलों का विकल्प मिल सके।
विज्ञापन

सेक्टर 26 मंडी में फलों के दाम
सेब-
फ्यूजी थोक भाव- 900 का 4 किलो
खुदरा भाव- 250-300 किलो
किन्नौर थोक भाव- 1650-1700 का 10 किलो
खुदरा- 270-280 किलो
मौसमी
थोक भाव- 1800 से 1900 माल्टा गुणवत्ता का (20 किलो)
खुदरा भाव- 120 रुपये किलो
अंगूर
थोक भाव- 70 से 75 रुपये किलो
खुदरा भाव- 110 से 120 रुपये किलो
संतरा
थोक भाव- 60 से 70 रुपये किलो
खुदरा भाव- 100 रुपये किलो
कीवी
थोक भाव- 300 रुपये 4 पीस
खुदरा भाव- 80 रुपये प्रति पीस
आम
थोक भाव- 40-60 रुपये किलो
खुदरा भाव-80 से 100 रुपये किलो
कीनू
थोक भाव- 80-90 रुपये किलो
खुदरा भाव- 120 रुपये किलो
तरबूज
थोक भाव- 12 से 13 रुपये किलो
खुदरा भाव- 20 से 21 रुपये किलो
खरबूज
थोक भाव- 14 से 15 रुपये किलो (गुजराती)
20-22 रुपये किलो (बॉबी)
खुदरा भाव- 20 से 25 रुपये किलो (गुजरात वाला)
40 रुपये किलो (बॉबी)
नारियल
थोक भाव- 60-65 रुपये पीस
खुदरा भाव- 70 से 75
नींबू
थोक भाव- 90 से 100 रुपये किलो
खुदरा भाव- 40 रुपये का 250 ग्राम
अपनी मंडी में फलों के दाम
सेब- 250 रुपये किलो (फ्यूजी)
(किन्नौर)
मौसमी 100 से 120 रुपये किलो
अंगूर- छोटे दाने 100 रुपये किलो, लंबे दाने 120 रुपये किग्रा
संतरा- 150
कीवी- 70 से 80 रुपये पीस
आम- 80 से 100 रुपये किलो
कीनू- 150 रुपये किलो
तरबूज- 20 रुपये किलो
खरबूज- 40-50 रुपये किलो (गुजराती), 70 रुपये किलो (बॉबी)
नारियल
थोक भाव- 70
नींबू- 140 से 150 रुपये किलो
विदेश से आ रहा फल, इसलिए दाम महंगा
इस समय माल की आवक काफी कम है। मांग काफी ज्यादा है। कुछ बेमौसम फलों की भी मांग ज्यादा है। विदेश से आने वाले फलों के दाम ज्यादा होना स्वाभाविक है। इसलिए दाम ज्यादा हैं। -कस्तूरी लाल शर्मा, महासचिव, अरिहंत फल एवं सब्जी आढ़ती एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

खर्चा ज्यादा, इसलिए तेज हुए दाम
मौसमी 20 किलो के बोरे में 18 किलो ही मिलता है। ऐसे ही कई फल हैं जो कम मात्रा में मिलता है। उसके बाद मंडी से यहां तक अपनी मंडी तक फल लाने में भी भाड़ा व अन्य खर्चा हो जाता है। पीछे से फल भी महंगा है। इसलिए हमें भी तेज दामों पर फल बेचना होता है।
-नेत्रपाल, फल विक्रेता, अपनी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed