फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increase in Punjab GST, VAT and excise collection

Punjab: पंजाब के जीएसटी, वैट, एक्साइज कलेक्शन में बढ़ोतरी, वित्त वर्ष के पहले 4 माह में GST 16.5 फीसदी बढ़ा

Tue, 08 Aug 2023 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 01:16 PM IST
सार

आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपनी कारगुजारी में लगातार सुधार करते हुए इस वित्त वर्ष के दौरान जुलाई महीने के अंत तक जीएसटी से 6810.76 करोड़ रुपये, आबकारी से 3033.78 करोड़ रुपये, वेट से 2348. 55 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
Increase in Punjab GST, VAT and excise collection
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : pixabay

विस्तार

पंजाब की जीएसटी, वैट और एक्साइज कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह जानकारी दी। चीमा ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के पहले चार महीनों के दौरान राज्य ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और आबकारी से प्राप्त राजस्व में क्रमशः 16.5 प्रतिशत और 20.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

विज्ञापन


एक बयान में वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि पहले चार माह में राज्य को जीएसटी से 5846.31 करोड़, आबकारी से 2772.08 करोड़, वेट से 2286.32 करोड़, सीएसटी से 80.84 करोड़ और पीएसडीटी से 51.62 करोड़ का राजस्व एकत्रित हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते वित्त वर्ष में जुलाई के अंत तक इन साधनों से कुल 11037.17 करोड़ प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana Murder: प्रेम विवाह करने पर बहन को दी ऐसी निर्मम सजा... पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी रह गए हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपनी कारगुजारी में लगातार सुधार करते हुए इस वित्त वर्ष के दौरान जुलाई महीने के अंत तक जीएसटी से 6810.76 करोड़ रुपये, आबकारी से 3033.78 करोड़ रुपये, वेट से 2348. 55 करोड़ रुपये, सीएसटी से 76. 91 करोड़ रुपये और पीएसडीटी से 52. 71 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। 


उन्होंने कहा कि अब तक उपरोक्त साधनों से कुल 12322.71 करोड़ प्राप्त हुए हैं, जो वित्तीय वर्ष 2022- 23 के इसी समय के मुकाबले 11. 65 प्रतिशत अधिक है। टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट (टीआईयू) और अन्य तकनीकी व प्रशासनिक सुधारों का हवाला देते हुए वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि जहां जीएसटी में मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान अब तक कुल 16.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं बीते वर्ष के मुकाबले इस साल जुलाई के दौरान जीएसटी से प्राप्त राजस्व में 36.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ स्कीम का मोबाइल एप जल्द
वित्त मंत्री ने कहा कि कर विभाग ईमानदार करदाताओं की सुविधा और कर चोरों पर शिकंजा कसने के लिए तकनीक के और बेहतर प्रयोग के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में जल्दी ही ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ स्कीम के तहत नया मोबाइल एप भी जारी किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकार केवल जीएसटी मुआवजे पर निर्भर रही और उसकी तरफ से राजस्व को बढ़ाने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाये गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed