फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income tax survey on 18 outlets of Gopal sweets

गोपाल स्वीट्स पर आयकर का शिकंजा, पंजाब, पंचकूला-चंडीगढ़ के ठिकानों पर सर्वे

Thu, 26 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Income tax survey on 18 outlets of Gopal sweets
Gopal Sweets
शहर के प्रसिद्ध स्वीट हाउस गोपाल स्वीट्स के करीब 18 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने अपना शिकंजा कसा है। आयकर विभाग की टीम द्वारा इन ठिकानों पर सर्च और सर्वे अभियान चलाया। आयकर विभाग की इस टीम में करीब 120 अधिकारी शामिल थे। आयकर विभाग की टीम सुबह के समय ही गोपाल स्वीट्स के  आउटलेट्स पर पहुंच गई। इस टीम के साथ कोई गड़बड़ी न होने देने के लिए पुलिस की टीम भी साथ में थी।
विज्ञापन


गोपाल स्वीट्स के पटियाला में तीन, चंडीगढ़ में तीन, पंचकूला में छह, मोहाली में दो, लुधियाना में दो और जालंधर में एक आउटलेट हैं। गोपाल स्वीट्स ने कुछ समय पहले ही कनाडा में अपना आउटलेट खोला है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह सर्च और सर्वे है। जिसमें टीम द्वारा गोपाल स्वीट्स के खातों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


गोपाल का रिकार्ड किया जा रहा चेक
गोपाल स्वीट्स में सर्वे के दौरान सारा रिकार्ड चेक किया जा रहा है। इस दौरान गोपाल स्वीट्स के कंप्यूटर का डाटा, बिल बुक और अन्य दस्तावेज की जांच आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही आयकर विभाग की टीम गोपाल स्वीट्स के मालिकों के घर पर भी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल स्वीट्स पर आईटी की छापेमारी 
पंचकूला। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को गोपाल स्वीट्स के सेक्टर-आठ और 20 के शोरूम में छापेमारी की। इस दौरान वहां से अहम दस्तावेजों को इकट्ठा कर, उसे कब्जे में ले लिया गया। जैसे ही अलग अलग शहरों में इसकी खबर फैली, हर तरफ हड़कंप मच गया। करीब 11.30 बजे हुई इस छापेमारी के कारण वहां आसपास मौजूद खरीदार भी वहां से बाहर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed