फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income tax raid on house of mother-in-law of Independent MLA Balraj Kundu In hisar of haryana

Haryana Mla House Raid: महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू व रिश्तेदारों के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

Thu, 25 Feb 2021 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक/हांसी/गुरुग्राम (हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक/हांसी/गुरुग्राम (हरियाणा) Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Feb 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
Income tax raid on house of mother-in-law of Independent MLA Balraj Kundu In hisar of haryana
रोहतक के सेक्टर 14 स्थित महम विधायक बलराज कुंडू के घर इनकम टैक्स के छापे के दौरान तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार से समर्थन वापस ले चुके और आंदोलनकारी किसानों का समर्थन कर रहे महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के 30 ठिकानों पर गुरुवार को आयकर विभाग की टीमों ने छापा मारा। विभाग की रोहतक, जालंधर, फरीदाबाद, गुरुग्राम की टीमों ने विधायक के रोहतक स्थित आवास, हांसी स्थित ससुराल और रिश्तेदारों समेत गुरुग्राम, दिल्ली और देश में अलग-अलग जगह कार्रवाई की। मामला शेयर एंट्री और कंपनियों के खर्च में करोड़ों रुपये की जांच से जुड़ा बताया जा रहा है और टीम को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। हालांकि, इस बारे में कुंडू की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अनुसार दिल्ली के शेयर ब्रोकर और महम के विधायक बलराज कुंडू के बीच लेनदेन को लेकर अनियमितता की सूचना मिली थी। प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) एल. अग्रवाल और अतिरिक्त प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) सतीश गुप्ता की देखरेख में जांच की योजना बनी। 
विज्ञापन


अतिरिक्त प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) गुरुग्राम की ओर से इनके सभी ठिकानों पर सर्च के लिए कार्यक्रम बना। एक साथ 200 से अधिक सदस्यों की टीमों को जांच में लगाया गया। रोहतक से उप निदेशक आयकर (अन्वेषण) अमित दहिया के नेतृत्व में विधायक के ठिकानों पर गुरुवार सुबह दस्तक दी गई। सेक्टर 14 स्थित विधायक के आवास पर पुलिस बल सुबह से शाम तक तैनात रहा। कुंडू के भाई शिवराज के आवास पर भी विभाग ने जांच की। विभाग की जांच देर रात तक जारी रही। विभाग के सूत्रों का कहना है कि जांच शुक्रवार को भी जारी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग को अनियमितता की सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की ओर से एक साथ जांच की जा रही है। मामला करोड़ों के टैक्स का है। जांच पूरी होने पर ही आधिकारिक तौर पर कुछ बताया जा सकेगा। - अमित दहिया, उप निदेशक आयकर (अन्वेषण), रोहतक।

ससुराल में सास की मौजूदगी में हुई जांच
हिसार चुंगी के पास वकील कॉलोनी में विधायक बलराज कुंडू की ससुराल में आयकर विभाग ने सुबह 7:00 बजे कार्रवाई शुरू की और रात 9:30 बजे तक जारी रही। इस दौरान आवास पर विधायक की सास मैना मान और एक नौकर मौजूद था। कुंडू के ससुराल में जांच के दौरान आयकर विभाग की टीम ने वार्ड के मौजूदा पार्षद आशीष उर्फ पिंकू और एक पड़ोसी सेवानिवृत्त कानूनगो सुरेश शर्मा को मौके पर बुलाया। 

पिंकू ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में मैना देवी के लॉकर को सील कर चाबी और एक डायरी आयकर विभाग ने कब्जे में ली है। पता चला है कि लॉकर में सोना रखा गया है। मकान में करीब 96 हजार रुपये नकद और पांच तोले सोने के आभूषण थे। कुछ विदेशी मुद्रा भी घर से मिली। इन्हें टीम ने मैना देवी को लौटा दिया। टीम ने 7-8 खातों की जांच पड़ताल की।

जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर मानक शाह कपूर कर रहे टीम का नेतृत्व

हांसी में पहुंची टीम का नेतृत्व आयकर विभाग जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर मानक शाह कपूर कर रहे। नौ सदस्यीय टीम में दो अधिकारी जालंधर, दो फरीदाबाद, एक लुधियाना, तीन गुरुग्राम और एक रोहतक के शामिल रहे। इनमें जालंधर से इंस्पेक्टर संजीव शर्मा, फरीदाबाद से इंस्पेक्टर हेमंत कुमार व बिजेंद्र सिंह मीना, लुधियाना से इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह, गुरुग्राम से एसटीए मोंटी कंसारिया, विकास जैन व सुदेश यादव तथा रोहतक से टीए तरुण अहलावत शामिल रहे।

गुरुग्राम में तीन ठिकानों पर पहुंची टीम
गुरुवार सुबह ही आईटी की टीम कुंडू के गुरुग्राम स्थित तीन ठिकानों पर पहुंची। टीम सेक्टर-62 स्थित ऑफिस, सेक्टर-56 व सेक्टर-28 स्थित जनप्रतिनिधि अपार्ट्मेंट में लगभग एक ही समय पर पहुंची। बलराज कुंडू सेक्टर-28 जनप्रतिनिधि अपार्ट्मेंट में ही रहते हैं, और यहां पर आयकर विभाग की टीम काफी देर तक रही। अचानक पड़े छापे के दौरान आसपास के लोग तरह-तरह के कयास लगाते नजर आए।

किसान आंदोलन में कुंडू की भूमिका

  • शुरू से ही किसान आंदोलन में सक्रिय, ट्रैक्टर परेड में रहे शामिल
  • आंदोलन के दौरान मृतक किसानों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये दिए
  • टीकरी बॉर्डर पर किसानों के लिए कुंडू की ओर से निशुल्क रसोई चल रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed