{"_id":"5b4622ce4f1c1b07278b5e89","slug":"income-tax-raid-in-yogendra-yadav-s-sister-and-brother-in-law-s-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगेंद्र यादव की बहन-बहनोई के अस्पताल पर आयकर की कार्रवाई, सियासत गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेंद्र यादव की बहन-बहनोई के अस्पताल पर आयकर की कार्रवाई, सियासत गरमाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वराज इंडिया पार्टी के संयोजक योगेंद्र यादव के बहन और बहनोई के अस्पताल पर बुधवार को आयकर विभाग की कार्रवाई से सियासत गरमा गई है। योगेंद्र यादव ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है। यादव का कहना है कि उनकी पदयात्रा से बौखलाई केंद्र की मोदी सरकार उनके परिवार के पीछे पड़ गई है।
वहीं, इससे पहले गुरुग्राम से आई आयकर विभाग की टीम ने योगेंद्र यादव के बहनोई एवं शहर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र यादव और उनकी पत्नी डॉ. पूनम यादव के अस्पताल पर सर्वे किया। विभागीय अधिकारियों ने सर्वे के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है। दोनों अस्पतालों में टीम की गतिविधियां देर शाम तक चलती रहीं।
गुरुग्राम से अपर आयकर निदेशक प्रशांत रंजन की अगुवाई में सुबह एक टीम रेवाड़ी पहुंची। करीब साढ़े दस बजे अपर आयकर निदेशक के साथ तीन वाहनों में जैसे ही आयकर विभाग की टीम कलावती और कमला नर्सिंग होम में पहुंची तो हड़कंप मच गया। टीम ने सबसे पहले डॉ. नरेंद्र सिंह यादव के अस्पताल कमला नर्सिंग होम में सर्वे किया। इसके बाद उनकी पत्नी डॉ. पूनम यादव के कलावती अस्पताल में सर्वे किया। कार्रवाई देर शाम तक चलती रही।

हर आने-जाने वाले की हो रही थी जांच
सघन जांच करती महिलाकर्मी
आयकर सर्वे के दौरान कमला नर्सिंग होम और कलावती अस्पताल के गेट के बाहर आयकर विभाग और पुलिस के कर्मचारी तैनात थे। इस दौरान अस्पताल में जो भी मरीज बैग अथवा हैंडबैग लेकर आ रहे थे उनकी विभागीय टीम जांच कर रही थी। जांच के चलते दोनों अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदार असमंजस में दिखे। हालांकि अधिकारियों ने लोगों को किसी बात पर अधिक परेशान नहीं किया।
केवल सामान्य जांच के बाद आने-जाने दिया। इसी तरह अस्पताल का स्टाफ जो बाहर आ-जा रहा था उनकी सघन जांच की जा रही थी। आयकर विभाग की कार्रवाई की खबर कुछ ही देर में पूरे शहर में फैल गई। अस्पताल के बाहर पुलिस बल की तैनाती और मरीजों के सामान की हो रही जांच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। इससे अस्पताल के बाहर कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई।
स्वराज के आंदोलन से जोड़ा घटनाक्रम
स्वराज पार्टी की जिला इकाई की तरफ से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। चर्चा है कि योगेंद्र यादव द्वारा पिछले नौ दिनों तक जिले में पदयात्रा करके जिस आंदोलन की शुरूआत की गई थी, उसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है। योगेंद्र यादव ने अपनी यात्रा के दौरान जिले में शराब के साथ फसलों के एमएसपी पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया था।
योगेंद्र यादव ने किया ट्वीट
बौखलाई मोदी सरकार अब मेरे परिवार के पीछे पड़ी। परसों मेरी रेवाड़ी की पदयात्रा पूरी हुई, एमएसपी और ठेका बंदी का आंदोलन शुरू हुआ। आज सुबह रेवाड़ी में मेरी बहन, जीजा और भांजे के अस्पताल और नर्सिंग होम पर आईटी की रेड। मोदी जी, मेरी जांच करो, मेरे घर रेड करो, परिवार को क्यों तंग करते हो?