फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income of 50 thousand families of Haryana is zero Crid report 2025

हरियाणा में 50 हजार परिवारों की कमाई जीरो: क्रिड की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, सरकार ने बिठा दी जांच

Thu, 15 May 2025 08:30 AM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 08:30 AM IST
सार

हरियाणा में क्रिड की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसके बाद सैनी सरकार हरकत में आ गई है। यह रिपोर्ट राज्य के 50 हजार परिवरों की है जिनकी आय शून्य दर्शाई गई है।  डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Income of 50 thousand families of Haryana is zero Crid report 2025
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

(अरुण शर्मा) हरियाणा में 50 हजार परिवार ऐसे हैं जिनकी आय शून्य है। यह खुलासा क्रिड (सिटीजन रिसोर्स इनफार्मेशन डिपार्टमेंट) के विवरण में हुआ है। शून्य आय का ब्योरा देने वालों की सरकार ने आनन-फानन में जांच शुरू कर दी है। शिक्षकों को वालंटियर के रूप में जांच का जिम्मा सौंपा गया है। अब ये परिवार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। क्रिड के 13 मई 2025 की शाम तक के आंकड़ों के मुताबिक परिवार पहचान पत्रों (पीपीपी) में 50 हजार 108 परिवारों की आय शून्य दर्शाई गई है। इनमें से करीब 10 हजार परिवारों की जांच हो चुकी है और करीब 39 हजार से ज्यादा परिवारों की जांच लंबित है। 

विज्ञापन


सरकार ने नए सिरे से जांच में करीब 12 बिंदु शामिल किए हैं। इनमें परिवार के मुखिया व सदस्यों की कुल आय, आय के स्रोत श्रेणीवार, वार्षिक औसतन आय, संपत्ति और उसकी प्रॉपर्टी आईडी का नंबर भी मांगा जा रहा है। जो भी संपत्तियां, वाहन व दूसरी संपत्तियां हैं, उनका भी ब्योरा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

एप के माध्यम से जांच 

शहरी क्षेत्र में निकाय संस्थाओं में परियोजना अधिकारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में एडीसी(अतिरिक्त उपायुक्त) की निगरानी में जांच हो रही है। जांच में लगाए गए प्रदेशभर के शिक्षकों को जल्द से जल्द ब्योरा तैयार करना है। जांच से जुड़े शिक्षकों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड भी दिए गए हैं। मोबाइल एप के माध्यम से ब्योरा ऑनलाइन भरा जा रहा है। जिन परिवारों की आय शून्य दर्शाई गई है, वह अब सहयोग नहीं कर रहे। संपत्ति, वाहन, परिवार की आय और स्रोत बताने के लिए कोई तैयार भी नहीं है। जांच के दायरे में आए परिवारों की वास्तविक स्थिति शून्य आय के विपरीत है।

मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं इस मामले की समीक्षा 

हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करते हैं। अभी दो सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री सैनी ने शून्य आय वाले परिवारों की आय की समीक्षा की थी। पीपीपी में एक व्यक्ति वाले परिवार की भी समीक्षा हो चुकी है।

  ये भी पढ़ें: Haryana: 12वीं के रिजल्ट के बाद कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, खुला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed