फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   including constable 2 dead in fog

पंजाब में जानलेवा बना कोहरा, 8 जानें खत्म

Thu, 25 Dec 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Dec 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
including constable 2 dead in fog

धुंध एंव खराब मौसम कारण अलग-अलग सड़क हादसों में पंजाब में एक कांस्टेबल समेत 5 की मौत हो गई वहीं दो महिलाओं और सात पुलिस कर्मी समेत 17 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के कांस्टेबल दविंदरपाल सिंह, राजपाल सिंह, जसप्रीत सिंह, हरमीत सिंह, जसवीर सिंह, गुरसेवक सिंह होंडा कार से मंगलवार देर रात सीआईडी दफ्तर बाघापुराना में तैनात अमरीक सिंह के विवाह में शामिल होने के लिए गांव बंबीहा भाई (बाघापुराना) जा रहे थे।
विज्ञापन


गांव सेखा कलां के पास पहुंचे तो धुंध कारण उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। इससे इस कार में सवार सभी पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी बाघापुराना सिविल अस्पताल लाया गया, जहां कांस्टेबल जसप्रीत सिंह निवासी गांव खोसा पांडो की मौत हो गई। हरमीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। मृतक कांस्टेबल यहां ट्रैफिक पुलिस के एजूकेशन सैल में तैनात बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक से भिड़ंत में पूर्व सैनिक की मौत
गुरदासपुर में ट्रक और मोटर साइकिल की भिड़ंत में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई। रिटायर सूबेदार केवल सिंह पुत्र गिरधारी लाल निवासी बरनाला मोटर साइकिल से स्थानीय होटल में नौकरी पर जा रहे थे। गांव मीरपुर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

सड़क हादसे में महिला की मौत
डेरा बाबा नानक (बटाला) में गांव धर्मकोट रंधावा के पास पैदल जा रही एक महिला को बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई। बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकला। वाहन चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

स्कूल बस की चपेट में आया स्कूटर सवार

including constable 2 dead in fog

अन्य हादसे में थाना निहाल सिंह वाला के अंतर्गत गांव रणसींह खुर्द में स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटर सवार बलराज सिंह गांव रणसींह खुर्द की मौत हो गई। हादसे बाद स्कूल बस चालक फरार हो गया। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने मृतक के पिता उजागर सिंह के बयानों पर आरोपी बस चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक और हादसे में मोगा-कोटकपूरा मार्ग स्थित टोल प्लाजा के पास कार पेड़ से टकराने बाद पलट गई।

इससे कार में सवार रणजीत कौर गांव गिल कलां और वीरपाल कौर गांव महराज जिला बठिंडा घायल हो गई। दोनों महिलाओं को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। कार घायल महिलाओं का का रिश्तेदार चमकौर सिंह निवासी रामपुरा फूल चला रहा था।

ट्राला से भिड़ंत में कार चालक जख्मी
पातड़ां खनौरी-पातडां मुख्य मार्ग पर शुतराना के पास भिड़ंत में कार चालक जख्मी हो गया। कार चालक राजवीर सिंह पातडां की आ रहा था। धुंध के चलते कार पर एक ढाबे पर खडे़ ट्राले के नीचे घुस गई।

ट्राले-कार की भिड़ंत, चार जख्मी

फिरोजपुर में जीरा-तलवंडी रोड स्थित सेखवां नहर के पास घनी धुंध के कारण ट्राले व कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

सुखचैन सिंह वासी पट्टी टिब्बी जिला मुक्तसर अपनी पत्नी, पिता व माता के साथ कार पर सवार होकर अमृतसर की तरफ जा रहे थे। उधर जालंधर के गांव सरीह के निकट कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए।

स्कार्पियो ने बाइक व स्कूटी को चपेट में लिया

including constable 2 dead in fog

माहिलपुर (होशियारपुर) में चंडीगढ़-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव दोहगलरों के समीप एक स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल व स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

सरबजीत सिंह निवासी सैला खुर्द ने बताया कि गत देर शाम उसके पिता महिंदर सिंह उनके मोटर साइकिल के आगे-आगे माहिलपुर से घर की ओर सैला कलां वापस जा रहे थे, गांव दोहलरों के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने पिता के साथ-साथ स्कूटी को भी चपेट में ले लिया।

हादसे में महिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, करनवीर सिंह दोनों निवासी मुग्गोवाल व गुरमेल सिंह निवासी डंडेवाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया। यहां उसके पिता महिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से स्कार्पियो चालक अमनदीप सिंह निवासी गढ़दीवाला मौके से फरार हो गया। माहिलपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में टीचर की मौत
वहीं पटियाला में पटियाला-नाभा रोड पर सड़क हादसे में बुधवार शाम एक स्कूल टीचर की मौत हो गई। क्यूनसी म्यन (23) पुत्री जगजीत सिंह निवासी त्रिवेणी चौक हाल ही में रयान इंटरनेशनल स्कूल में टीचर के जॉब पर लगी थीं। बुधवार को वह एक्टिवा पर अबलोवाल साइड गई थीं। शाम करीब साढ़े चार बजे जब घर लौट रही थीं। अबलोवाल पुली के पास एक कार चालक ने उनके एक्टिवा में टक्कर मारी। इससे क्यूनसी म्यन की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में मामी-भांजा की मौत, 3 जख्मी
संगरूर के गांव चन्नों के पास मंगलवार शाम को हुए सड़क हादसे में मामी-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। इसी हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। हादसे में मरने वाले बच्चे के पिता पाला सिंह निवासी भड़ो ने बताया कि वह अपने दो लड़कों जशनप्रीत सिंह (15) और मनिंदर सिंह (6) के साथ चन्नों में पटियाला की तरफ से आ रहे अपने साले साहिब सिंह और उसकी पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी छोटी मयाल जिला पटियाला का इंतजार कर रहा था।

उसके रिश्तेदार जब अपने मोटरसाइकिल पर आए तो वह आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान पटियाला की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुखविंदर कौर और मनिंदर सिंह (मामी-भांजा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed