फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Incidents of fire in hospitals increased, Badnaur ordered to be alert

अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं बढ़ीं, बदनौर ने सतर्क रहने के दिए आदेश

Sun, 02 May 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Incidents of fire in hospitals increased, Badnaur ordered to be alert
चंडीगढ़। देश के कई राज्यों के अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शनिवार को अस्पताल प्रबंधकों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अस्पतालों के आपातकालीन निकास को खाली रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने कहा है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत ज्यादा हो गई है, जिसकी वजह से आग लगने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। बदनौर ने आदेश दिए हैं कि सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्वाइंट की तकनीशियन से जांच करवाई जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई रिसाव न हो और उपयोग के बाद ठीक से बंद हो। इसके अलावा सभी आग-निकास हर समय खाली रहने चाहिए और खराब पड़े स्ट्रेचर व ट्रॉलियों को रास्ते से हटा देना चाहिए। शनिवार को सेक्टर-48 के अस्पताल के सभी अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई। इस दौरान फायर सेंसिंग का मॉकड्रिल भी किया गया। सभी आग बुझाने वाले यंत्रों की जांच की गई और उन्हें दोबारा स्थापित किया गया है। ठीक इसी तरह बीते दिनों जीएमसीएच-32 में भी जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed