{"_id":"67fad28c620dfe754705fe2a","slug":"inauguration-of-prana-pratishtha-ceremony-of-lord-sri-ramakrishnas-idol-at-kalibari-chandigarh-news-c-16-pkl1091-681715-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कालीबाड़ी में भगवान श्री रामकृष्ण की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कालीबाड़ी में भगवान श्री रामकृष्ण की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-47 स्थित कालीबाड़ी में भगवान श्री रामकृष्ण की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ। रामकृष्ण मिशन (आरकेएम) के विभिन्न केंद्रों से सन्यासी मंदिर में गहन आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हुए प्राण प्रतिष्ठा से पहले समारोह की शुरुआत की। कालीबाड़ी चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रणब सेन और महासचिव राजेश रॉय के नेतृत्व में गुरुग्राम के रामकृष्ण मिशन के स्वामी शांतात्मानंद और भुज के रामकृष्ण मिशन के स्वामी सुखानंद का स्वागत किया।
नृत्य नाटिका ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
शाम में सिद्धार्थ टू बुद्ध – डिवाइन लीला ऑफ श्री रामकृष्ण नामक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई। इसका निर्देशन अमृता गांगुली ने किया। इसमें 53 कलाकारों ने अभिनय किया। दो घंटे तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति ने गौतम बुद्ध और श्री रामकृष्ण की यात्राओं के बीच गहरी समानताएं खींचीं जो सत्य और आध्यात्मिक जागृति के लिए उनकी साझा खोज को उजागर करती हैं।