फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the presence of police, two members of Ramlila Committee were beheaded and threatened.

Chandigarh News: पुलिस की मौजूदगी में रामलीला कमेटी के दो सदस्यों का सिर फोड़ा, दी धमकी

Wed, 18 Oct 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
In the presence of police, two members of Ramlila Committee were beheaded and threatened.
चंडीगढ़। बीते 40 वर्षों से सेक्टर-30 बी में रामलीला और दशहरा का आयोजन करने वाले श्री अश्विनी बाल ड्रामेटिक क्लब के दो सदस्यों पर सोमवार रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात युवकों ने पुलिस मुलाजिमों की मौजूदगी में हमला कर दिया। हमले में क्लब के सदस्य चंदन कुमार और दीपक अरोड़ा का सिर फूट गया और खून बहने लगा। चंदन ने दीपक को बचाने की कोशिश की थी, जिसमें वह भी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उन्हें टांके लगाए गए। क्लब के प्रधान दविंदर हांडा के मुताबिक, हमलावरों ने इससे पहले 19 सितंबर को रामलीला के रिहर्सल के दौरान क्लब के सबसे वरिष्ठ सदस्य विकास कुमार पर हमला किया था। उस दौरान भी एक अन्य सदस्य बचाव में आए थे तो उन्हें धमकाया था। आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी है कि वह यहां रामलीला नहीं होने देंगे। प्रधान ने कहा कि तब औद्योगिक क्षेत्र थाने के प्रभारी को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। बावजूद इसके बीती रात हमलावरों से तीन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में फिर से हमला कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले में 18 वर्षीय एक आरोपी को पकड़ा है जो मूलरूप से राजपुरा का बताया जा रहा है। वहीं, दो नाबालिग आरोपियों से माफी मंगवाकर समझौता करवा दिया जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। क्लब के एक सदस्य ने बताया था कि पिछली बार युवकों को रिहर्सल के दौरान नशा करने से रोका था, जिसपर वह हाथापाई पर उतर आए थे। इसके बाद फिर से उन्होंने यह वारदात की। क्लब के प्रधान दविंदर हांडा ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी है कि वह ट्राइसिटी में कहीं भी रामलीला नहीं होने देंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने उनके क्लब से की है। प्रधान हांडा ने बताया कि धमकी से क्लब के सदस्य चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed