फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   in the presence of Captain amarinder singh Dhillon and Jaspal Singh hugged

गुटबाजी खत्म, कैप्टन की मौजूदगी में गले मिले ढिल्लों और जसपाल सिंह

Fri, 04 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Fri, 04 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
in the presence of Captain amarinder singh Dhillon and Jaspal Singh hugged
कैप्टन की मौजूदगी में गले मिले ढिल्लों और जसपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
हलका डेराबस्सी में पार्टी में गुटबाजी खत्म करने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर पार्टी के महासचिव दीपइंदर सिंह ढिल्लों और प्रदेश सचिव जसपाल सिंह सरपंच जीरकपुर एक मंच पर इकट्ठे हो गए। दोनों नेताओं ने वीरवार को पंजाब कांग्रेस की इंचार्ज आशा कुमारी व प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में एक-दूसरे के गले लगे। नेताओं ने भरोसा दिया कि हलका डेराबस्सी में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हलका डेराबस्सी में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है, अब हलके में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त दोनों नेताओं को एकजुट करने के लिए कैप्टन ने पार्टी के जिला प्रधान बलबीर सिंह सिद्धू और खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली की ड्यूटी लगाई थी। इसके बाद सिद्धू और कोटली द्वारा दोनों नेताओं के साथ मीटिंग कर आपसी मतभेद को दूर किया। इसके बाद कैप्टन की मौजूदगी में दोनों नेता गले मिले।
विज्ञापन


ढिल्लों ने कहा कि जसपाल सिंह के साथ आ जाने से हलके में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत हो गई है। जसपाल सिंह ने कहा कि कैप्टन के दिशा निर्देशों पर वह आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर इकट्ठा होने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed