{"_id":"68d5b5c40612b652e00203e8","slug":"in-the-name-of-getting-the-challan-issued-the-constable-and-others-were-cheated-of-rs-11-to-47-thousand-chandigarh-news-c-16-pkl1079-828701-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चालान निकलवाने के नाम हवलदार समेत 11 से 47 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चालान निकलवाने के नाम हवलदार समेत 11 से 47 हजार ठगे
सार
चंडीगढ़ जिला अदालत के बाहर एक ठग ने चालान निपटाने का झांसा देकर 11 लोगों से 46,900 रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से अदालत परिसर में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़। जिला अदालत से चालान का निपटारा करने का झांसा देकर शातिर ठग हवलदार समेत 11 लोगों से 46,900 रुपये लेकर भाग निकले। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने योगी उर्फ यश राणा, संजीव चौधरी, अमित, योगेश कुमार व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज आशा देवी ने बताया कि ठग अदालत में पहले से ही मौजूद थे। पीड़ित लोगों ने चालान निकलवाने के लिए आरोपियों को पैसे दिए थे लेकिन आरोपी अचानक गायब हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
कोर्ट के बाहर बिठाकर ठग हो गया गायब
मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-43 जिला अदालत में चालान निकलवाने के लिए आया था। अदालत की चौथी मंजिल पर एक व्यक्ति मिला। उसने चालान निकलवाने की बात कही। पीड़ित उसके झांसे में आ गया और 4,300 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान नितिन को बाहर बिठा दिया गया। काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी वह व्यक्ति नहीं लौटा। नितिन ने आरोपी को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने नितिन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चालान के नाम पर इन लोगों से भी ऐंठे हजारों रुपये
जीरकपुर विक्टोरिया सिटी एनक्लेव निवासी सुशीला से 7,000 रुपये, सेक्टर-52 कजहेड़ी निवासी दीपक कुमार से 1,500 रुपये, हवलदार कुलविंदर सिंह से 3,500 रुपये, फैदां निजामपुर निवासी रवि कुमार से 2,000 रुपये, मलोया स्मॉल फ्लैट्स निवासी सोनू से 3,500 रुपये, मोहाली के गांव कंडाला निवासी बिबेक से 14,000 रुपये, रामदरबार फेज-2 के मुकेश कुमार से 4,000 रुपये, बठिंडा निवासी नवकरण से 2,500 रुपये, सेक्टर-44 निवासी अमरील लाल से 3,000 रुपये और मनीमाजरा इंदिरा कॉलोनी निवासी विनोद कुमार से 1,600 रुपये ठग लिए।