फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the last election, Haryana's results were contrary to the exit poll

Chandigarh News: पिछले चुनाव में एग्जिट पोल से उलट आए थे हरियाणा के नतीजे

Sun, 02 Jun 2024 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
In the last election, Haryana's results were contrary to the exit poll
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पिछले लोकसभा चुनाव से पहले आए एग्जिट पोल के अनुमान को हरियाणा के नतीजों ने पलटकर रख दिया था। एग्जिट पोल मोदी लहर को आंक नहीं पाए थे। 2019 के चुनाव में एग्जिट पोल ने भाजपा को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान जताया था जबकि कांग्रेस के खाते में दो से चार सीटे बताई जा रही थी। मगर जब नतीजे आए तो सबके सब चौक गए। भाजपा ने दस की दस सीट पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई। किसी को भी अनुमान नहीं था कि भाजपा दस की दस सीट जीत पाएगी। यह पहली बार था जब भाजपा ने हरियाणा की दसों सीट पर कमल खिलाया था। हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार पर भरोसा जताया और सभी सीटें भाजपा की झोली में डाल दी। 2014 के चुनाव में आए एग्जिट पोल कुछ हद तक सही बैठे थे। उस दौरान मोदी की प्रचंड लहर थी। एग्जिट पोल ने भाजपा-हजकां गठबंधन को सात से नौ सीटों का अनुमान जताया था, जबकि कांग्रेस को 0 से दो सीट मिलने की उम्मीद जताई थी। जब नतीजे आए तो भाजपा को सात सीटें मिली, जबकि कांग्रेस को एक सीट। वहीं, इनेलो के खाते में भी दो सीटे आई थी। एग्जिट पोल ने इनेलो को एक सीट का अनुमान जताया था। इस हिसाब से एक बार एग्जिट पोल के अनुमान कुछ हद तक सही पाए गए जबकि दूसरी बार अनुमान गलत साबित हुए थे। हालांकि इस बार के एग्जिट पोल ने भाजपा को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान जताया है, जबकि कांग्रेस को दो से चार सीटे मिलने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed