फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the IT city, a manager's car was stolen at gunpoint; the culprit left his motorcycle behind

Chandigarh News: आईटी सिटी में पिस्टल दिखाकर मैनेजर की कार लूटी, बाइक छोड़ गया बदमाश

Tue, 16 Dec 2025 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
In the IT city, a manager's car was stolen at gunpoint; the culprit left his motorcycle behind
मोहाली। आईटी सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-82ए में पिस्टल दिखाकर कार लूट की वारदात सामने आई है। बदमाश अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ गया। पीड़ित एक निजी कंपनी में बिजनेस मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कार में लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। बिजनेस मैनेजर की शिकायत पर थाना आईटी सिटी पुलिस ने लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दीपक निवासी ताज बेला सेक्टर-82ए ने बताया कि वह चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित लिव स्पेस होम इंटीरियर्स कंपनी में बिजनेस मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 12 दिसंबर की शाम करीब पौने 8 बजे वह अपनी कार में कंपनी से पीजी लौट रहा था। रात करीब साढ़े 8 बजे जब वह पीजी के सामने कार खड़ी कर फोन कॉल सुन रहा था, तभी पीछे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आया। आरोप है कि युवक ने रास्ते की जानकारी लेने के बहाने बातचीत शुरू की और अचानक कार का दरवाजा खोलने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पिस्टल निकालकर लोड की और गोली मारने की धमकी देते हुए कार की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गया और अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार कार में कंपनी का लैपटॉप, आईफोन 14 प्लस, एयरपॉड्स, चार्जर, एटीएम व क्रेडिट कार्ड, वाहन की दूसरी चाबी, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी रखी थी। घटना के बाद उसने केयरटेकर और कंपनी मैनेजर को सूचना दी और अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 307 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27/54/59 के तहत केस दर्ज किया है। मौके से मिली मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed