{"_id":"649dedb2b7777a8b2c05a1fd","slug":"in-the-first-round-of-rain-the-city-is-full-water-filled-from-hospital-to-shop-chandigarh-news-c-16-pkl1043-176507-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बरसात के पहले दौर में शहर लबालब, अस्पताल से लेकर दुकान तक में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बरसात के पहले दौर में शहर लबालब, अस्पताल से लेकर दुकान तक में भरा पानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार दोपहर में करीब दो घंटे तेज बारिश हुई। इतने में ही अस्पताल से लेकर दुकानों तक में पानी भर गया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पास मौजूद रेलवे ब्रिज में कमर तक पानी भर गया, जिसके बाद सड़क बंद कर दी गई। गांवों की हालत सबसे खराब रही। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। बारिश के बंद होने के बाद भी कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही। कई ड्रेनेज जाम नजर आए। नगर निगम ने मानसून से पहले शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त और पूरी साफ-सफाई कराने का दावा किया था, लेकिन वीरवार को हुई बारिश ने इन इंतजामों की पोल खोल कर रख दी। सेक्टर-29/30/31/32 चौक पर सेक्टर-30 की तरफ काफी पानी जमा हो गया, जिसकी वजह से पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों को बंद करके ट्रैफिक को डायवर्ट किया। कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वाइंट समेत कई चौक पर पानी जमा हो गया। जीएमसीएच-32 से भी एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें देखा जा सकता है कि अस्पताल के अंदर पानी भरा हुआ है और उसी में से मरीजों को एंबुलेंस के अंदर से निकाला जा रहा है। स्ट्रेचर भी पानी में ही खड़े है। इस पर लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रशासन और भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। विभिन्न गांवों से आई तस्वीरों ने सबसे ज्यादा परेशान किया। दड़वा, खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला, हल्लोमाजरा, किशनगढ़ समेत लगभग सभी गांवों की सड़कें जलमग्न हो गईं। दड़वा में लोगों की दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया।
इन जगहों पर जमा हुआ पानी
- इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पास मौजूद रेलवे ब्रिज
- सेक्टर-29/30 की डिवाइडिंग सड़क पर सेक्टर-29बी की तरफ (आईटीआई लाइट प्वाइंट के पास)
- सेक्टर-35सी की मार्केट की पूरी पार्किंग में पानी भर गया
- सेक्टर-29/30/31/32 चौक पर सेक्टर-30 की तरफ
- सेक्टर-29/30 की डिवाइडिंग सड़क पर सेक्टर-30 सी की तरफ
- सेक्टर-21/22/34/35 पिकाडली चौक पर सेक्टर-22 की तरफ
- न्यू लेबर चौक सेक्टर-20/21/33/34
- गुरुद्वारा चौक सेक्टर-20/30/32/33
- गांवों की लगभग सभी सड़कों पर जलभराव रहा।
विज्ञापन
इन जगहों पर जमा हुआ पानी
- इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पास मौजूद रेलवे ब्रिज
- सेक्टर-29/30 की डिवाइडिंग सड़क पर सेक्टर-29बी की तरफ (आईटीआई लाइट प्वाइंट के पास)
- सेक्टर-35सी की मार्केट की पूरी पार्किंग में पानी भर गया
- सेक्टर-29/30/31/32 चौक पर सेक्टर-30 की तरफ
- सेक्टर-29/30 की डिवाइडिंग सड़क पर सेक्टर-30 सी की तरफ
- सेक्टर-21/22/34/35 पिकाडली चौक पर सेक्टर-22 की तरफ
- न्यू लेबर चौक सेक्टर-20/21/33/34
- गुरुद्वारा चौक सेक्टर-20/30/32/33
- गांवों की लगभग सभी सड़कों पर जलभराव रहा।