फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the fight between two children, their families also clashed, five injured

Chandigarh News: दो बच्चों की लड़ाई में उनके परिवार भी भिड़े, पांच घायल

Thu, 28 Mar 2024 05:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
In the fight between two children, their families also clashed, five injured
मोहाली। सेक्टर-77 में दो बच्चों की आपसी लड़ाई में इनके दोनों के परिवार भी भिड़ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान लात, घूसों और पत्थरों से किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम सेक्टर-77 में स्थित झुग्गियों में दो बच्चों की आपस में लड़ाई हो गई। जिसमें एक बच्चे के परिवार वालों ने दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें एक बच्चे के परिवार के पांच लोग घायल हो गए और ये सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-77 स्थित झुग्गी निवासी घायल महिला ने बताया कि मंगलवार को उनका चार वर्षीय बेटा घर के सामने दोस्त के साथ खेल रहा था। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। इसकी सूचना दूसरे बच्चे ने अपने परिवार वालों को दे दी तो उसके परिवार वाले उनके घर के बाहर आकर गालियां देने लगे। इस पर वह घर से बाहर निकली और उन्हें समझाया कि बच्चों में छोटी-छोटी लड़ाई होती रहती है। इसलिए वह गालियां न दें। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने अपने 10-12 लोगों को बुलाकर पूरे परिवार पर हमला करवा दिया। इस हमले में दोनों परिवारों ने पत्थर-इंटों से वार किए। इससे शिकायतकर्ता महिला के सिर में ईंट लगी और खून बहने लगा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई तो उनको अंदरूनी चोटें आई हैं। इसके बाद घायलों ने शोर मचाया तो लोग जमा होता देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed