फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the Dadwa murder case, the accused's mother has approached the court seeking permission to enter the house.

Chandigarh News: दड़वा हत्याकांड में आरोपी की मां ने घर में प्रवेश की अनुमति के लिए अदालत का रुख किया

Sat, 05 Sep 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
In the Dadwa murder case, the accused's mother has approached the court seeking permission to enter the house.

विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव दड़वा में 24 वर्षीय युवक पवन की कथित हत्या के मामले में नामजद छह आरोपियों में से एक मलकीत की मां भजन कौर ने जिला अदालत का रुख किया है। उसने पुलिस पर घर को घेरने का आरोप लगाते हुए खुद और परिवार को घर में प्रवेश कर रहने की अनुमति देने के निर्देश देने की मांग की है।
भजन कौर ने अपने वकीलों के माध्यम से ड्यूटी मजिस्ट्रेट शेर सिंह की अदालत में आवेदन दायर किया। अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस को शनिवार के लिए नोटिस जारी किया है। आवेदन औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 थाने में 30 अगस्त को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस ने 2 सितंबर को जीरकपुर निवासी शुभाष और हल्लोमाजरा निवासी मोनू जसवाल को गिरफ्तार किया था। दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन में भजन कौर ने दावा किया कि मलकीत को झूठा फंसाया गया है। एफआईआर में नाम सामने आने के बाद वह गिरफ्तारी के डर से घर से चला गया और उसका पता परिवार को नहीं है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने घर घेर लिया, जिसके कारण परिवार को मकान पर ताला लगाकर जाना पड़ा।
भजन कौर ने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और कैमरे, हार्ड डिस्क या डीवीआर से संबंधित कार्रवाई कानून के अनुसार करने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed