{"_id":"58557b864f1c1b035264a2d8","slug":"in-the-case-of-fraud-on-his-sentence-to-be-constable-due-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी मामले में कांस्टेबल बनने वाले को मिली सजा, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी मामले में कांस्टेबल बनने वाले को मिली सजा, जानिए वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी पाने के दोषी कांस्टेबल को अदालत ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक सोनीपत निवासी कांस्टेबल सुरिंदर कुमार (22) ने पुलिस में नौकरी पाने के लिए विभाग में दसवीं व बारहवीं के फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाए थे।
विज्ञापन
सुरिंदर ने दोनों सर्टिफिकेट भोपाल ओपन स्कूल के दिए थे। शक होने पर विभाग ने जब जांच की तो पाया कि भोपाल ओपन स्कूल की तरफ से कांस्टेबल को कोई सर्टिफिकेट जारी ही नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
मामले सामने आने के बाद सुरिंदर के खिलाफ 2011 में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को ट्रायल पूरा होने के बाद कोर्ट ने दोषी को तीन साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन